Cars Under 10 Lakh: किफायती कीमत में हाई माइलेज देने वाली कार हर फैमिली की पहली पसंद होती है। इंडियन कार बाजार में 10 लाज रुपये से कम कीमत में कुछ धांसू कार मिलती हैं। इनमें हैचबैक से लेकर एसयूवी तक सभी ऑप्शन अवेलेबल हैं। आइए इनमें से कुछ की कीमत और माइलेज के बारे में आपको बताते हैं।
Tata Nexon
इस जबरदस्त कार में 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कार 24 Kmph की हाई माइलेज देती है। हाल ही में इसका नया अपडेट वर्जन लॉन्च हुआ है। इस स्टाइलिश कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दमदार एसयूवी कार में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन आता है। कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
Maruti Brezza
इस कार का सीएनजी वर्जन 25.51 kmpl की माइलेज देता है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इस न्यू जेनरेशन कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के फीचर दिए गए हैं। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Brezza में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सिंगल पैन सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Hyundai i20
हुंडई जल्द ही इस मॉडल का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। यह धाकड़ हैचबैक कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इस फैमिली क्यूट कार में सेफ्टी का स्पेशल ध्यान रखा गया है। कंपनी इस कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। कम कीमत में इस कार में एक लीटर पेट्रोल इंजन के साथ क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Punch
इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑप्शन मिलते हैं। कार का सीएनजी वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। कार के पेट्रोल वर्जन में 366 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। जिससे यह कार लंबी दूरी के लिए परफेक्ट है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। धांसू कार सड़क पर 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines