Car Service Tips: कुछ सालों पहले तक लोग अपनी नई कार की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद लोकल मैकेनिक के पास सर्विस के लिए जाते थे। लेकिन सस्ते के चक्कर में लोगों को बाद में सर्विस काफी महंगी पड़ती थी। दरअसल लोकल जगह से सर्विस करवाने पर पैसे भले ही कम लगते हों लेकिन कई बार पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने की वजह से गाड़ी में लोकल पार्ट्स फिट कर दिए जाते हैं और बाद में गाड़ी को भी तगड़ा नुकसान होता है।
लेकिन अब ज़माना बदल रहा है। अब काफी लोग अपनी कार की सर्विस, ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करवाते हैं। यहां पर सर्विस थोड़ी महंगी जरूर पड़ती है लेकिन पार्ट्स भी असली डाले जाते है वो भी बिल के साथ। लेकिन सिर्फ भी यही ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर वाले ग्राहक को चूना भी लगा देते हैं । ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी कार की सर्विस को किफायती बना सकते हैं।
सबसे पहले लिस्ट बना लें
फ्री सर्विस हो या Paid सर्विस हो…आपको पता ही होगा कि कार में क्या दिक्कत चल रही है। बस आपको वही सब चेक करके एक लिस्ट तैयार करनी है, जिसमें आपको यह बताना है कि कार में क्या-क्या काम करवाना है। अगर आप ऐसे करते हैं तो आपका समय बचेगा और दूसरा आपके पैसों की भी काफी बचत होगी क्योंकि सर्विस इंजीनियर आपकी कार में एक्स्ट्रा काम जरूर बताएगा। इसलिए कार में वही काम करवाएं जिसकी जरूरत है।
बॉडी और सस्पेंशन की आवाज़ चेक करें
सर्विस पर अपनी कार को देने से पहले यह भी चेक करने कि कार की बॉडी से कहीं कोई आवाज़ तो नहीं आ रही है। आप कार के सभी दरवाजों को ध्यान से चेक करें। अगर कोई आवाज़ आये तो उसे नोट कर लें। इसके बाद ड्राइव करके देखें… अगर सस्पेंशन की आवाज लगतार आ रही हो तो ये भी नोट करें। हो सके तो ये सभी आवाज़ आपने फोन में भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन सबकी जानकारी आपको सर्विस इंजीनियर को देनी होगी।
सर्विस लिस्ट को ध्यान से देखें
जब आप सर्विस सेंटर कार को लेकर जाते हैं तो आपको एक लिस्ट मिलती है जिसमें बताया जाता है कि आपकी कार की क्या-क्या सर्विस की जाएगी। आपको उस लिस्ट को ध्यान से देखना है और उनसे क्रॉस चेक भी करना है कि क्या-क्या काम होगा। अक्सर देखने में आता है कि कुछ काम एक्स्ट्रा जोड़ दिए जाते हैं जिनकी सर्विस के दौरान जरूरत भी नही होती। और जब फाइनल बिल बनता है तो आपको काफी पैसा सर्विस सेंटर में देना पड़ता है।
फाइनल बिल करें चेक
कई बार देखने में आता है कि फाइनल बिल में डबल-डबल चार्ज लगा दिए जात हैं। कई बार तो लेबर चार्ज भी दो बार से ज्यादा लगा दिया जाता है। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें और जो-जो काम करवाया है उसे चेक करें। यदि आप आप ऐसा करते हैं तो आप काफी बचत कर सकते हैं और कार की सर्विस भी काफी अच्छी होगी।
आजकल समर सीजन चल रहा है और सर्विस सेंटर वाले ग्राहकों को सर्विस और पार्ट्स पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर करते हैं। इतना ही नहीं अगर फ्री कार चेकअप का मौका मिले तब भी आपको इसका फायदा उठाना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी बचत होगी और आपकी कार की सर्विस अच्छी होगी। कार की सर्विस कभी मिस न करें।
यह भी पढ़ें: पानी की बोतल से लग सकती है कार में आग! तुरंत हटा दें ये चीजें
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines