Car Service Scam: ज्यादातर लोग छुट्टी वाले दिन अपनी कार की सर्विस करवाते हैं। कुछ लोग सर्विस के सर्विस सेंटर जाते हैं तो घर बैठे ही सर्विस के लिए अपनी कार भेज देते हैं। यही से शुरू होता है सर्विस के नाम पर स्कैम। इसमें सबसे ज्यादा ऐसे ग्राहक फंसते हैं जिन्होंने नई कार खरीदी है। कई बार ऐसे में मामले में देखने में आते रहे हैं जब सर्विस के नाम पर ग्राहकों को बेवकूफ बना दिया जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको बता रहे है कि सर्विस के नाम पर हो रहे इस स्कैम से बचा जा सके।
अनावश्यक सर्विस या पार्ट्स के लाइट फोर्स करना
अक्सर देखने में आता है जब आप अपनी नई कार की सर्विस करवाने जाते हैं तो कुछ सर्विस सेंटर वाले अक्सर आपको अतिरिक्त सर्विस या पार्ट्स बदलने की सलाह देते हैं, और सही मायनों में उनकी जरूरत तक नहीं पड़ती। ये सब इसलिए किया जाता है ताकि सर्विस सेंटर वालों को ज्यादा फायदा हो। लेकिन आपको साफ मना कर देना है। वो लोग आपको गोल-गोल बातों में उलझाने की कोशिश करेंगे… लेकिन आपको उनकी बातों में नहीं आना। कर की सर्विस करवाने से पहले गाड़ी की मैन्युअल जरूर पढ़ें ताकि आपको पता चल सके कि कौन सा पार्ट अब और कितने किलोमीटर पर बदलना चाहिए।
सर्विस चार्ज की पूरी जानकारी
जब कार सर्विस के लिए जाती है तो कई बार सफाई या छोटी-मोटी मरम्मत के नाम पर आपसे एक्स्ट्रा या ओवरचार्ज किया जाता है, जो बिल में आपको पता ही नहीं चलता। इसलिए कार को सर्विस पर देने से पहले सर्विस चार्ज और अन्य फीस की पूरी जानकारी जरूर लें। आप फाइनल बिल मांगे और यह जरूर चेक करें कि उसमें शामिल किए गए चार्ज कितने सही हैं या नहीं और अगर कुछ गड़बड़ नजर आये तो फ़ौरन बात न करें।
नकली या हल्के पार्ट्स का इस्तेमाल
कुछ लोक सर्विस सेंटर पर अगर आपको कार की सर्विस के लिए जाना पड़े तो वहां सबसे ज्याद स्कैम होता है।वो लोग ओरिजिनल पार्ट्स की जगह हल्के या नकली पार्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल ऐसे पार्ट्स इस्तेमाल करके ये लोग एक्स्ट्रा मुनाफ़ा कमाते है। इसलिए जब भी सर्विस के लिए हमेशा ओरिजिनल पार्ट्स का ही इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं अगर आपकी कार में पार्ट्स बदले हैं तो सुनिश्चित करें कि वे ओरिजिनल हों।
मेंबरशिप के लिए पीछे पड़ जाना
अक्सर देखने में आता है कि सर्विस सेंटर वाले आपको AMC (एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) या अन्य प्लान लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा पे करना पड़ता है। लेकिन सही मायनों में यह बिलकुल फायदेमंद नही होता। जितना पैसा आप पे करते हैं वो उपयोगी ही नहीं।
गाड़ी की सर्विसिंग समय पर न करना
अगर आप कार की सर्विस समय पर नहीं करते तो आपकी कार की लाइफ कम होने लगती है एक भी सर्विस अगर छूट गई तो गाड़ी की वारंटी पर प्रभाव पड़ सकता है। कुछ कंपनियां वारंटी क्लेम न देने के लिए सर्विसिंग देरी से होने का कारण बता सकती हैं। इसलिए सर्विस समय पर हो इस बात का पूरा ध्यान आपको रखना होगा।
यह भी पढ़ें: 25km का माइलेज, 8.34 लाख रुपये कीमत, पूरा देश हुआ इस कार का दीवाना
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
10 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
11 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
13 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines