Car Service Scam: वीकेंड पर लोग अपने पेंडिंग काम पूरा करने के साथ-साथ अपनी कार की सर्विस भी करवाने जाते हैं। वैसे आजकल पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलती है, पर उसके लिए आपको एक्स्ट्रा पेमेंट देना होगा। आप बस सर्विस सेंटर को कॉल करके सर्विस बुक करें। उनकी टीम आपके घर आकर गाड़ी को लेकर जाएगी और सर्विस के बाद घर पर आपकी कार ड्रॉप कर देगी। लेकिन इस तरह की सर्विस करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी हो सकती है।
कार हैंडओवर करने से पहले करें ये काम
सर्विस पर अपनी कार को देने से पहले सभी जरूरी और कीमती सामान को बाहर निकाल लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी छोटा वरना बाद में अगर कुछ गायब हुआ तो फिर उसकी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जो सामन निकाला है वो किसी बैग में रख लें .. ताकि जब वापस कार में रखने भी पड़े तो आपको कोई दिक्कत न हो।
कार की फोटो जरूर लें
सर्अविस टीम को अपनी कार हैंडओवर करने से पहले कार की उसकी फोटो जरूर क्लिक करें, ये सभी फोटो सर्विस टीम के सामने ही लेने जरूरी है। अगर कहीं कोई डेंट या स्क्रैच हो तो टीम को जरूर बताएं। कुछ भी छुपाने की जरूरत नहीं है।
कार में क्या-क्या काम करवाना है उसकी लिस्ट तैयार करें
अपनी कार को सर्विस सेंटर भेजने से पहले उसमें क्या जरूरी काम आपको करवाना है उसकी एक लिस्ट बना लें, साथ ही यह भी लिखें कि कार में क्या खराबी चल रही है, ऐसा करने से आपका टाइम बचेगा । इसके बाद जब कार सर्विस सेंटर चली जाती है तब टीम कार चेक करने के बाद आपको बता देगी कि कार में क्या-क्या काम होगा।
अक्सर सर्विस सेंटर वाले कार में बिना वजह एक्स्ट्रा काम करवाने के लिए आपको बोलेंगे। लेकिन आपको मना कर देना है। आपको अंडर बॉडी कोटिंग, Oil लुब्रिकेशन, व्हील बैलेंस और बॉडी स्केच ठीक करवाने के लिए बोलेंगे पर आपको इन सबके लिए मना कर देना होगा, क्योंकि ये सब काम आप बाहर से भी बेहद कम कीमत में करवा सकते हैं। इन सब की कामो की कार में जरूरत भी नहीं पड़ती।
बिल Pay करने से पहले पूरा विवरण जांच लें
सर्विस के बाद जब आपके पास बिल आये तो उसे ठीक से चेक करें। क्योंकि कई बार ये लोग जो काम नहीं किया उसके भी पैसे लगा देते हैं.. साथ ही जो सामान नही डाला उसके भी पैसे बिल में शामिल कर देते हैं, और ऐसे ही लगता है ग्राहकों को चूना। जो पार्ट्स बदलें उनकी जांच भी करें। कई बार बिल में डबल-डबल चार्ज लगा दिए जाते हैं। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें। जो काम करवाया है सिर्फ उसी के लिए ही भुगतान करें।
सर्विसिंग के बाद कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें। अगर आपको कोई कमी लगती है जो बिना किसी संकोच के सर्विस टीम से बात करें। और अगर सब ओके है तो अपनी गाड़ी घर ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 80km की माइलेज, 59 हजार रुपये कीमत, ऑफिस जाने के लिए सबसे किफायती बाइक्स
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines