घर बैठे कार को सर्विस सेंटर भेजते समय रखें इन बातों का ध्यान! वरना लग सकता है चूना

अगर आप इस वीकेंड अपनी कार की सर्विस करवाने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना बाद में नुकसान भी हो सकता है और बाद में आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है।

car service sundayy

Car Service: इस वीकेंड अगर आप भी आप भी अपनी कार या एसयूवी की सर्विस करवाने जा रह हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ज्यादातर लोगों की छुट्टी Sat-Sun में ही होती है, जिसमें वो अपने जरूरी काम करते हैं। वैसे ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी सर्विस सेंटर पिक एंड ड्राप की सुविधा देते हैं। यानी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।आप बस सर्विस सेंटर को कॉल करके सर्विस बुक करें। उनकी टीम आपके घर आकर गाड़ी को लेकर जाएगी और सर्विस के बाद घर पर आपकी कार ड्रॉप कर देगी। इसके लिए बहुत कम चार्ज लिए जाता है। लेकिन इस तरह की सर्विस करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

कार देने से पहले करें ये काम

अपनी कार को सर्विस सेंटर पर भेजने से पहले  सभी जरूरी सामान निकाल लें… ध्यान रहे कोई भी जरूरी सामान कार में न छूटे, वरना बाद में अगर कुछ गायब हुआ तो फिर उसकी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

कार की फोटो लें

अपनी कार को देने से पहले उसकी फोटो जरूर लेना और ये सभी फोटो कार पिक करने आई सर्विस टीम  के सामने ही लें। अगर कहीं कोई डेंट या स्क्रैच हो तो टीम को जरूर बताएं।

सर्विस लिस्ट को ध्यान से देखें

कार को सर्विस सेंटर भेजने से पहले आपको क्या-क्या काम करवाना है उसकी एक लिस्ट रेडी रखें। इससे आपका टाइम और पैसा बचेगा। इसके बाद जब कार सर्विस सेंटर चली जाती है तब  टीम  कार चेक करने के बाद आपको बता देगी कि कार में क्या-क्या काम होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सर्विस के अलावा कुछ एक्स्ट्रा काम भी कार में करने के लिए आपसे पूछेंगे। लेकिन आपको मना कर देना है। आपको अंडर बॉडी कोटिंग,  Oil लुब्रिकेशन, व्हील बैलेंस और बॉडी स्केच ठीक करवाने के लिए बोलेंगे पर आपको इन सबके लिए मना कर देना होगा, क्योंकि ये सब काम आप  बाहर से भी बेहद कम कीमत में करवा सकते हैं।

फाइनल बिल करें चेक और डिस्काउंट के बारे में बात करें

फाइनल बिल को ध्यान से चेक करें क्योंकि कई बार डबल-डबल चार्ज लगा दिए जाते हैं। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें। जो काम करवाया है सिर्फ उसी के लिए ही भुगतान करें। इतना ही नहीं बिल पर डिस्काउंट की भी बात करें। बिल पर आप 5-10% तक बचाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं कई अबर अच्छे ऑफर्स भी आते हैं जिनके बारे के बात की जा सकती है। सर्विसिंग के बाद कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ