Car sales in India: कार कंपनियों के लिए बीता (November 2024) महीना बिक्री के मामले में बेहतर साबित हुआ है। भारत में कारों की बिक्री 4% बढ़ी है। इस दौरान करीब 3,50,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। फेस्टिव सीजन के बाद कारों की बिक्री स्टेबल नजर आई है। जबकि पिछले साल की नवम्बर में 3,36,000 कारों की बिक्री हुई थी। ऐसा अनुमान है कि दिसंबर का महीना भी बिक्री के लिहाज से अच्छा जा सकता है, क्योंकि कार कंपनियां साल एक अंत में बेहतर डिस्काउंट ऑफर करती हैं। वहीं डीलरशिप भी टारगेट पूरा करने के लिए किसी भी हद तक ग्राहकों को कार बेचने की कोशिश में रहते हैं…लेकिन इसमें फायदा सीधा ग्राहकों का है…
नए मॉडल और फेस्टिव से मिला फायदा
कारों की बिक्री में नए मोडलों का भी बड़ा हाथ है… हाल भी में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी डिजायर को अब तक 25,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी है। मारुति सुजुकी की बिक्री में बीते महीने 5.33% की ग्रोथ देखने को मिली है, इस दौरान कंपनी ने कुल 141312 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले मारुति ने कुल 134158 गाड़ियां बेची थी। जबकि अक्टूबर में कंपनी ने 1,59,591 यूनिट्स की बिक्री की थी, इस दौरान फेस्टिवल सीजन का फायदा मिला था … मारुति सुजुकी ने बताया कि फेस्टिव डिजन के दौरान हमने जो मांग में तेजी देखी, वह नवंबर में भी जारी है। शादी के सीजन से बिक्री को सपोर्ट मिला है। विशेष रूप से एसयूवी में अच्छा रुझान देखा जा रहा है।” पिछले महीने कंपनी की 29% बिक्री एसयूवी से हुई, जो वित्तीय वर्ष की शुरुआत में लगभग 26% थी।
किस कंपनी ने बेची कितनी कारें
मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 1,41,312 यूनिट्स की बिक्री की जबकि हुंडई ने 48,246 यूनिट्स की बिक्री की थी, इसके अलावा टाटा मोटर्स ने 47,063 कारों को पिछले महीने बेचा है इतना ही नहीं टोयोटा की बिक्री भी इस बार ठीक रही है, कंपनी ने पिछले महीने 24,446 यूनिट्स की बिक्री की थी और वहीं JSW MG मोटर ने बीते माह 6019 यूनिट्स की बिक्री की।
| कंपनी | नवंबर 2023 | नवंबर 2023 |
| मारुति सुजुकी | 134158 यूनिट्स | 141312 यूनिट्स |
| हुंडई | 49451 यूनिट्स | 48246 यूनिट्स |
| टाटा मोटर्स | 46068 यूनिट्स | 47063 यूनिट्स |
| टोयोटा | 16902 यूनिट्स | 24446 यूनिट्स |
| JSW MG मोटर | 5015 यूनिट्स | 6019 यूनिट्स |
टू-व्हीलर्स की बिक्री में उछाल
सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया की बिक्री में 8% का इजाफा देखने को मिला है।पिछले महीने कंपनी ने 87,096 यूनिट्स की बिक्री की है।इसके अलावा TVS Motor की बिक्री में भी 12% की ग्रोथ देखने को मिली है, कंपनी ने पिछले महीने 3,92,473 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 3,52,103 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस सेल में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में 57% की ग्रोथ दर्ज हुई है। इसके अलावा Royal Enfield की बिक्री में 2% की ग्रोथ देखने को मिली है, पिछले महीने कंपनी ने 82,257 यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें: Skoda की 6 एयरबैग्स वाली सबसे सस्ती SUV, जानें बुकिंग्स से लेकर फीचर्स की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
13 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
15 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
16 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
18 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines