सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किये हैं। SIAM के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 25 के दौरान देश में पैसेंजर वहनों (PV) की बिक्री ने शानदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं यूटिलिटी वाहनों (UVs) की बिक्री को भी ग्रोथ मिली है। वित्त वर्ष 25 में पैसेंजर सेगमेंट में 43,01,848 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सबसे ज्यादा है जबकि वित्त वर्ष 24 में 42,18,750 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार 1.97% (y-o-y) की ग्रोथ मिली है।SIAM ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि नए मॉडल लॉन्च ने ग्राहकों को आकर्षित किया है। इसके अलावा, आकर्षक छूट और बढ़िया मार्केटिंग ने विकास की गति को समर्थन दिया और वॉल्यूम को बनाए रखने में मदद की।
टॉप 5 डोमेस्टिक कार कंपनी (FY25)
- मारुति सुजुकी: 17,60,767 यूनिट्स
- हुंडई मोटर: 5,98,666 यूनिट्स
- टाटा मोटर्स: 5,69,245 यूनिट्स
- महिंदा एंड महिंद्रा: 5,51,487 यूनिट्स
- टोयोटा: 3,09,230 यूनिट्स
एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी पैसेंजर सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ हुई है। वित्त वर्ष 25 में 7,70,364 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया जिससे 14.62% की ग्रोथ (YoY) हुई। इस बार मारुति से लेकर हुंडई ने शानदार प्रदर्शन किया है।
टॉप 5 एक्सपोर्ट कार कंपनी (FY25)
- मारुति सुजुकी इंडिया: 3,30,081 यूनिट्स
- हुंडई मोटर इंडिया: 1,63,386 यूनिट्स
- निसान मोटर इंडिया यूनिट्स: 71,334 यूनिट्स
- होंडा कार्स इंडिया: 60,229 यूनिट्स
- वोक्सवैगन इंडिया: 49,543 यूनिट्स
सियाम ने कहा, “निर्यात में बढ़ोतरी लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के बाजारों के लिए भारत में निर्मित किए जा रहे ग्लोबल मॉडलों की मांग से प्रेरित है। कुछ कंपनियों ने विकसित बाजारों में निर्यात भी शुरू कर दिया है।
भारत में लगातार नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। आने वाले समय में हाइब्रिड और EV पर निर्माताओं का ज्यादा फोकस रहेगा। आपको बता दें कि पिछले 3 महीनों में गाड़ियों की कीमतों में 3 बार इजाफा हो चुका है और इस सीधा असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कार कंपनियां लगातार ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: MG की इस SUV पर 4 लाख का डिस्काउंट, लंदन जाने का भी मौका, जानें ऑफर
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
3 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
5 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
7 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
21 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines