Car Safety: अकसर कार में पहाड़ पर घूमने जाते हुए सेफ्टी हमारे लिए चिंता का विषय रहती है। कई बार घर वाले कार से जाने भी नहीं देते। लेकिन अब नई जनरेशन कारों में कार निर्माता कंपनियां Hill Hold Control का फीचर दे रही हैं। जो पहाड़ों पर सड़क हादसों से बचने में मददगार है।
कार पूरी तरह रुकने पर शुरू होता है काम
हिल होल्ड कंट्रोल वाहन में तब काम करने लग जाता है जब कार पूरी तरह से रूक जाती है। इसके अलावा कार के ढलान पर होने, ऊंचाई पर होने और पूरी तरह से रूक जाने पर यह काम करने लग जाता है। कार के रुकते ही चालक जब ब्रेक पर से पैर हटाता है तो कार हल्की सी पीछे जाती है। ऐसे में ये फीचर अपना काम करना शुरू कर देता है। कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है। चालक को कार कंट्रोल करने का समय देता है।
ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम होता है
हिल होल्ड कंट्रोल एक ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम होता है। यह सिस्टम चलती कार को घुमावदार या पहाड़ पर पीछे की ओर लुढ़कने से रोकने में मदद करता है। जिन कारों में यह फीचर नहीं होता वह ऊंचाई की तरफ जाते हुए ब्रेक और क्लच छोड़ते ही वापस पीछे की तरफ जाने लगती हैं। ऐसा नहीं हो इसके लिए आपको अपना एक पैर एक्सीलेटर पर रखना होता है।
इस फीचर से क्या हैं फायदें
हिल-होल्ड कंट्रोल से हमें खराब और दुर्गम पहाड़ी वाले रास्तों में वाहन चलाने में आसानी होती है। वाहन के घिसकने, फिसलने की स्थिति में यह एक सुरक्षित ड्राइविंग कंडिशन तैयार करता है। नए ड्राइवर अकसर पहाड़ों पर हादसों का शिकार हो जाते हैं जिनके लिए यह फीचर काफी हेल्पफुल है।
पहाड़ पर कार चलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
यह सिस्टम कार में हैंडब्रेक, ब्रेक और क्लच प्लेट जैसे कम्पोनेंट्स को जल्दी खराब होने से बचाता है। ऊंचाई पर जब वाहन के पुर्जों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तो यह उसे कम करता है। इसके अलावा पहाड़ पर ब्रेक पेडल और क्लच को एक साथ दबाएं। यदि गियर न्यूट्रल है तो गाड़ी को पहले गियर में शिफ्ट करें। अपने पैर को ब्रेक पैडल से ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे तेजी लाते हुए क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
6 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines