धनतेरस और दिवाली के मौके पर अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक काम की बात है. 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कार खरीदने पर आपको 1% TCS (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) देना पड़ता है. हालांकि, यह कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है, बल्कि आपकी तरफ से पहले जमा किया गया टैक्स है. अच्छी बात यह है कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय आप इस रकम को क्लेम कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस साल महंगी कार खरीदते हैं, तो अगले साल ITR फाइल करते समय 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का टैक्स क्रेडिट मिल सकता है. आइए समझते हैं कि यह नियम कैसे काम करता है और आप अपना पैसा वापस कैसे पा सकते हैं.
10 लाख से महंगी कार खरीदने पर लगता है 1% TCS
इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक, अगर किसी मोटर गाड़ी की बिक्री कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उस पर 1% TCS लगाया जाता है. इसका मतलब है कि कार खरीदते समय डीलर ग्राहक से गाड़ी की कीमत का 1% टैक्स के रूप में वसूलता है.
यह रकम डीलर खरीदार के PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर के आधार पर सरकार के पास जमा करता है. इस नियम का मकसद ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों की खरीदारी पर नजर रखना है. हालांकि, ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि TCS कोई अलग से लगने वाला अतिरिक्त टैक्स नहीं है. इसे आप अपने इनकम टैक्स रिटर्न में टैक्स क्रेडिट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
20 लाख की कार खरीदने पर कितना मिलेगा फायदा?
इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए आपने 20 लाख रुपये की कार खरीदी है. इस पर 1% TCS के हिसाब से डीलर आपसे 20,000 रुपये वसूलेगा. यह रकम आपके PAN के आधार पर सरकार के पास जमा होगी.
जब आप संबंधित वित्त वर्ष का ITR फाइल करेंगे, तो इस 20,000 रुपये को अपने टैक्स क्रेडिट के तौर पर क्लेम कर सकते हैं. अगर आपकी कुल टैक्स देनदारी इस रकम से कम है या कोई टैक्स बकाया नहीं है, तो नियमों के मुताबिक बची हुई रकम रिफंड के तौर पर मिल सकती है. वहीं, अगर टैक्स देनदारी ज्यादा है, तो यह रकम आपके टैक्स में एडजस्ट हो जाएगी.
TCS रिफंड क्लेम करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले अपने कार डीलर या सेलर से Form 27D यानी TCS सर्टिफिकेट लें. इसमें आपका PAN, जमा किए गए TCS की रकम और टैक्स कलेक्शन की तारीख जैसी जानकारियां होती हैं. इन सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर लें. अगर डीलर ने आपको यह सर्टिफिकेट नहीं दिया है, तो इसे TRACES पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है.
इसके बाद इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें. यहां Form 26AS या AIS में जाकर चेक करें कि कार खरीदने पर जमा किया गया TCS दिखाई दे रहा है या नहीं. अगर इसमें TCS की रकम दर्ज नहीं है, तो ITR फाइल करने से पहले अपने डीलर से संपर्क करें.
अगले स्टेप में उस वित्त वर्ष की अपनी कुल इनकम टैक्स देनदारी का हिसाब लगाएं, जिसमें आपने कार खरीदी थी. अगर आपकी टैक्स देनदारी TCS की रकम से ज्यादा है, तो जमा किया गया TCS आपके टैक्स में एडजस्ट हो जाएगा. वहीं, अगर आपकी टैक्स देनदारी TCS से कम है, तो बची हुई रकम रिफंड के तौर पर क्लेम की जा सकती है.
अब संबंधित वित्त वर्ष के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें. रिटर्न भरते समय Form 26AS या AIS में दिखाई गई TCS की रकम सही तरीके से दर्ज करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद ITR को ई-वेरिफाई करना भी जरूरी है. इसके बाद इनकम टैक्स विभाग आपके रिफंड क्लेम को प्रोसेस करेगा.
बैंक अकाउंट में कैसे आएगा TCS रिफंड?
ITR फाइल करने के बाद आप इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके अपने रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर आपका रिफंड क्लेम मंजूर हो जाता है, तो रकम आपके प्री-वैलिडेटेड बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी.
हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक को पूरा TCS रिफंड मिले. अगर आपकी कुल टैक्स देनदारी जमा किए गए TCS से ज्यादा है, तो यह रकम टैक्स चुकाने में इस्तेमाल होगी. वहीं, टैक्स देनदारी कम होने या शून्य होने पर अतिरिक्त रकम रिफंड के रूप में मिल सकती है. इसलिए कार खरीदते समय TCS की रसीद और उससे जुड़े दस्तावेज संभालकर रखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, Tata से Maruti तक की इन हैचबैक गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
4 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines