अब संकरी जगह पर कार पार्किंग की टेंशन खत्म, Hyundai लेकर आया यह धाकड़ तकनीक, देखें वीडियो

e-Corner System,car parking, Hyundai Mobis, Parallel Parking

e-Corner System

विज्ञापन

Hyundai Mobis: अब संकरी जगहों पर कार पार्किंग करने में परेशानी नहीं आएगी। साउथ कोरियन कार पार्ट निर्माता कंपनी Hyundai Mobis एक शानदार तकनीकी लेकर आई है। इन दिनों इंटरनेट पर इसकी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कंपनी ने इस तकनीक को e-Corner System नाम दिया है।

दो कारों के बीच में कार पार्क करना आसान

इस तकनीक में कार का पहिया अपनी ही जगह पर 180 डिग्री तक घूम जाता है। जिससे दो कारों के बीच में कार पार्क करना आसान हो जाता है। जानकारी के मुताबिक इस स्टाइल को Crab Driving कहते हैं। वीडियो मे IONIQ 5 कार में ई-कॉर्नर सिस्टम को जोड़कर दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई ड्राइविंग मोड आते हैं।

विज्ञापन

सभी पहियों को 90 डिग्री घूमा सकता है

ई-कॉर्नर सिस्टम सभी पहियों को 90 डिग्री घूमा सकता है। जबकि इससे पीछे के पहिये 180 डिग्री तक मुड़ जाते हैं। इससे कार की Parallel Parking कर सकते हैं। वहीं, कार को 360 डिग्री भी मोड़ सकते हैं। फिलहाल यह डेमो कार में लगाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ