---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Car Mileage Tips: कार चलाते हुए बरतें यह सावधानी, बढ़ेगी माइलेज और जेब भी नहीं होगी ढीली

Car Mileage Tips: कार की माइलेज हर कार मालिक के लिए चिंता का विषय रहती है। गर्मियों में जब कार में नियमित एसी चलता है तो उसकी माइलेज कुछ घट जाती है। ऐसे में अगर हम कार चलाते हुए कुछ सावधानी बरतें तो माइलेज को बढ़ा सकते हैं। समय से सर्विस करवाएं कार हाई माइलेज […]

---विज्ञापन---

Car Mileage Tips: कार की माइलेज हर कार मालिक के लिए चिंता का विषय रहती है। गर्मियों में जब कार में नियमित एसी चलता है तो उसकी माइलेज कुछ घट जाती है। ऐसे में अगर हम कार चलाते हुए कुछ सावधानी बरतें तो माइलेज को बढ़ा सकते हैं।

समय से सर्विस करवाएं

कार हाई माइलेज दे इसके लिए हमें कार की समय से सर्विस करवानी चाहिए। इंजन ऑयल समय से नहीं बदलवाने पर वह कार के पार्ट्स को नुकसान पहुंचाने लगता है। सर्विस लेट होने पर ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। इसके अलावा हमें मिलावटी पेट्रोल और डीजल को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

गति सीमा में चलें और बार-बार गियर बदलने से बचें

कार के गियर बार-बार नहीं बदलें। इससे ईंधन की खपत बढ़ती है। सड़क पर चलते हुए आगे और आसपास ट्रैफिक पर नजर रखें। हमेशा अपनी लाइन में चलें। अपनी स्पीड को कंट्रोल रखें जिससे बार-बार ब्रेक लगाने और गियर बदलने से बचा जा सके।

रेडलाइट पर हमेशा इंजन को बंद

रेडलाइट पर हमेशा इंजन को बंद कर दें। तेज रफ्तार में कार चलाने से बचें। तय गति सीमा में ही कार चलाएं। हाईवे पर बार-बार लेन न बदलें और तेज रफ्तार में कार चलाने से बचें। अगर आपको लगता है कि कार कम माइलेज दे रही है तो उसका मैकेनिक से जांच करवाएं।

---विज्ञापन---

टायर में हवा का प्रेशर सही रखें

सड़क पर चलते हुए हमेशा टायर प्रेशर तय मानकों के अनुसार रखें। टायरों में हवा कम या अधिक होने से माइलेज पर असर पड़ता है। कार में कंपनी द्वारा निर्धारित साइज के ही टायर डलवाएं। तय इंच से बड़े या छोटे टायर डलवाना माइलेज पर असर डालता है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2023 08:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola