हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Car Mileage Tips: बढ़ जाएगी कार की माइलेज! बस फॉलो करें 4 गोल्डन टिप्स

Car Mileage Tips in Hindi : क्या आपकी गाड़ी का माइलेज भी कम हो गया है? तो परेशान न हों, आज हम आपके लिए चार ऐसी गजब की टिप्स लेकर आये हैं जिन्हें फॉलो करके आप पुरानी कार में भी शानदार माइलेज ले सकते हैं।

विज्ञापन
Car Mileage Tips in Hindi

Car Mileage Tips in Hindi: जब भी हम किसी नई गाड़ी को खरीदते हैं तो शुरुआत में हमें शानदार माइलेज मिलता है लेकिन वक्त के साथ गाड़ी अपना माइलेज खोने लग जाती है और इसके पीछे का कारण कहीं न कहीं आपकी ही कुछ गलतियां है। हम रोजाना कई ऐसे कामों को करते हैं जिस वजह से भी माइलेज डाउन हो जाती है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान है? तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये हैं जिन्हें फॉलो करके आप पुरानी कार के माइलेज को भी बढ़ा सकते हैं।

टायर प्रेशर करें मेंटेन

क्या आप जानते हैं टायर में सिर्फ प्रेशर मेंटेन करके भी कार की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। सभी चार टायरों में अगर हवा सही है तो इससे गाड़ी का भी अच्छा बैलेंस बना रहता है। जो ईंधन बचत में मदद करने के लिए एक सबसे आसान तरीका है। हवा कम होने के कारण, कार का वजन रबर पर ज्यादा दबाव डालता है, जिसके चलते गाड़ी का टायर भी खराब हो सकता है। इसलिए हर 2-3 हफ्ते के बाद कार के टायर में हवा की जांच करें।

ये भी पढ़ें : जनवरी में इन कारों पर मिल रही बंपर छूट

विज्ञापन

व्हील एलाइनमेंट करवाएं चेक  

अगर आपकी गाड़ी का व्हील एलाइनमेंट सही नहीं है तब भी कार का माइलेज कम हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि रोजाना हम जिन सड़कों पर ड्राइव करते हैं वे गड्ढों और स्पीड ब्रेकरों से भरी हुई हैं जिसके चलते कई बार ऐसी सड़कों पर फास्ट ड्राइव करने के कारण व्हील एलाइनमेंट भी हिल जाती है। इसलिए अगर आपको भी लग रहा है कि गाड़ी एक तरफ ज्यादा जा रही है तो फटाफट कार का व्हील एलाइनमेंट चेक करवाएं।

कार की विंडो रखें बंद  

बहुत से लोग आज भी ऐसा सोचते हैं कि कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम को बंद करके ड्राइव करने से फ्यूल को बचाया जा सकता है और यह माइलेज (How to increase mileage of your car) को भी बढ़ा देता है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। यहां तक कि ऐसा करने से गाड़ी और भी ज्यादा फ्यूल खाने लगती है क्योंकि विंडो खोलने के बाद कार को हवा का दबाव भी झेलना पड़ता है। इसलिए ट्राई करें की कार के विंडो बंद रख कर ही ड्राइव करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Google, पेटीएम के बाद अब ये कंपनियां करने जा रहीं छंटनी

समय पर कराएं सर्विस

कार तो खरीद ली लेकिन सर्विस का क्या? माइलेज तो कम होगी ही अगर टाइम पर सर्विस नहीं होगी। गंदे फिल्टर और खराब पार्ट्स भी कार की अच्छी माइलेज को खराब कर देते हैं जिसके चलते गाड़ी ज्यादा फ्यूल खाने लगती है। इस लिए जब भी आपको डैशबोर्ड पर चेक इंजन की लाइट दिखाई दे तो तुरंत जितनी जल्दी हो सके इसकी जांच जरूर करवा लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola