कार से बाहर निकलते समय अगर चाबी गलती से अंदर रह जाए और दरवाजा लॉक हो जाए, तो उस वक्त घबराहट होना स्वाभाविक है. कई लोग ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में शीशा तोड़ने या लॉक में तार-पेचकस डालने जैसी कोशिश शुरू कर देते हैं. लेकिन ये तरीके कार खोलने के बजाय आपकी परेशानी और बढ़ा सकते हैं. इससे कार के लॉकिंग सिस्टम, शीशे, दरवाजे या बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है और बाद में हजारों रुपये का खर्च भी आ सकता है. इसलिए अगर कभी कार की चाबी अंदर लॉक हो जाए, तो सबसे पहले शांत रहें और ये गलतियां करने से बचें.
खिड़की तोड़ना सबसे बड़ी गलती
चाबी कार के अंदर रह जाने पर कई लोगों के दिमाग में सबसे पहले खिड़की तोड़ने का ख्याल आता है. ये आसान है लेकिन ये नुकसानदेह हो सकता है. शीशा टूटने से हाथ या शरीर के किसी हिस्से में चोट लग सकती है. इसके अलावा नया शीशा लगवाने के साथ कार के अंदर फैले कांच को साफ करान का खर्च भी उठाना पड़ सकता है. सिर्फ चाबी अंदर रह जाने की वजह से शीशा तोड़ने इसलिए सही फैसला नहीं है.
हालांकि अगर कार के अंदर बच्चा या पालतू जानवर फंसा है और उसकी जान को तुरंत खतरा है, तो स्थिति अलग है. ऐसे में खुद से कांच तोड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत इमरजेंसी मदद लेना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.
लॉक में तार या पेचकस डालने से बचें
कार का लॉक खोलने के लिए तार, स्केल, पेचकस या किसी दूसरी पतली चीज का इस्तेमाल करना भी भारी पड़ सकता है. बाहर से यह तरीका आसान लगता है, लेकिन इससे दरवाजे के अंदर मौजूद लॉकिंग सिस्टम, वायरिंग और दूसरे पार्ट्स खराब हो सकते हैं. खासकर नई कारों में इलक्ट्रॉनिक लॉक और सेंसर का इस्तेमाल होता है.
ऐसे में गलत तरीके से लॉक के साथ छेड़छाड़ करने पर छोटी समस्या बड़ी खराबी में बदल सकती है. अगर कोई चीज लॉक के अंदर फंस गई या सिस्टम डैमेज हो गया, तो बाद में मरम्मत का खर्च सामान्य लॉकआउट सर्विस से कहीं ज्यादा हो सकता है.
दरवाजे को ताकत लगाकर खोलने की कोशिश न करें
कुछ लोग लॉक होने के बाद दरवाजे को बार-बार जोर से खींचते हैं. ऐसा करना भी कार के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ज्यादा जोर से लगने से दरवाजे का हैंड, लॉकिंग सिस्टम और रबर सील खराब हो सकती है. अगर दरवाजे और बॉडी के बीच जबरदस्ती जगह बनाई जाती है तो बॉडी या फ्रेम को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसके बाद दरवाजा ठीक से बंद न होने के साथ हवा और पानी अंदर आने जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.
चाबी कार के अंदर लॉक हो जाए तो क्या करें?
पहले दूसरी चाबी और कार के दूसरे विकल्प देखें
अगर चाबी अंर लॉक हो गई है तो सबसे पहले यह देखें कि आपके पास स्पेयर की उपलब्ध है या नहीं. अगर दूसरी चाबी है तो उससे लॉक खोलें. वहीं आज कल की कुछ कारों में मोबाइल ऐप, डिजिटल की या रिमोट के जरिए कार अनलॉक करने की सुविधा भी मिलती है. अगर आपकी कार में इनमें से कोई फीचर है तो उसे भी चेक करें. साथ ही एक बार कार के बाकी दरवाजें और बूट को भी जरूर देख लें. कभी-कभी कोई दूसरा हिस्सा लॉक नहीं होता और बिना किसी नुकसान के कार खुल सकती है.
जरूरत पड़े तो रोडसाइड असिस्टेंस बुलाएं
ऊपर दिए कोई ऑप्श काम न आएं तो कार कंपनी की रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस से संपर्क करना सबसे सुरक्षित तरीका है. अगर आपके पास यह सुविधा नहीं है, तो किसी भरोसेमंद ऑटो लॉकस्मिथ की मदद ली जा सकती है. एक्सपर्ट के पास कार का लॉक सेफ तरीके से खोलने के लिए जरूरी उपकरण और एक्सपीरियंस होता है. इससे कार को नुकसान पहुंचने की संभावना भी कम रहती है. खासकर नई या महंगी कार में खुद से लॉक खोलने की कोशिश करने के बजाय एक्सपर्ट की मदद लेना समझदारी होगी.
ये भी पढ़ें- सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं? इन तरीकों से पता करें गाड़ी की सही कीमत, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
त्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
22 mins agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines