Car Insurance Tips: हममें से कई लोगों के लिए कार खरीदना एक सपने की तरह होता है। अगर ये सपना पूरा हो जाए तो हमारी खुशी का ठिकाना ही नहीं होता है। खासतौर पर अगर कार खरीदने के लिए हमें काफी समय से एक-एक रुपया जोड़ा हो तो इसकी खुशी ही अलग होती है। यहां तक कि इसे संंभालने की जिम्मेदारी भी हम अलग तरह से निभाने लगते हैं। घर में आए नए सदस्य की तरह कार की देखभाल करते हैं, भले ही वो घर के बाहर खड़ी की जाए लेकिन उस पर कोई खरोंच न आए इसका भी खास ध्यान रखने लगते हैं।
अपनी कार की इतनी देखभाल करने के बाद भी क्यों हम उसका बीमा करवाने के दौरान लापरवाही करते हैं? क्यों किसी भी बीमा को अपना लेते हैं? क्या आपको कभी ख्याल नहीं आया कि आपकी गाड़ी के लिए कौन सा बीमा करवाना सही है? या फिर आपने कभी ये जाना ही नहीं किया कि कार के बीमा कितने प्रकार के होते हैं? अगर आपने नई कार ली है या कार का इंश्योरेंस करवाने की सोच रहे हैं, तो आइए बताते हैं कि कार के इंश्योरेंस कितने प्रकार (Types of Car Insurance Policy) के होते हैं, वो कब और कैसे काम आ सकते हैं?
ये भी पढ़ें- Post Office Scheme: ये है महिलाओं के लिए बेस्ट पोस्ट ऑफिस की स्कीम, 2 साल में बन जाएंगी अमीर!
Third Party Insurance Policy
मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act) के अनुसार हर वाहन के लिए बीमा करवाना जरूरी होता है। वाहन के लिए कई प्रकार के बीमा होते हैं, जिनमें से एक है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी। इसके तहत थर्ड पार्ट यानी तीसरे पक्ष के व्यक्ति या संपत्ति से जुड़े दुर्घटना से उत्पन्न होने वाली लायबिलिटी की सुरक्षा मिलती है। कार चलाने के लिए ये बीमा होना जरूरी होता है, इसके बिना चालक को भारी जुर्माना देने के साथ जेल भी हो सकती है।
Comprehensive Insurance Policy
कार के लिए आप कंप्रिहेंसिव बीमा करा सकते हैं। इसे करवाने पर बीमित वाहन को आग, चोरी, विल्फोट, प्राकृतिक आपदाओं जैसे कई तरह के बेनिफिट्स का लाभ मिल सकता है। इसके तहत सिर्फ एक प्रीमियम के जरिए सारा कवर हासिल किया जा सकता है। कंप्रिहेंसिव बीमा, थर्ड पार्टी बीमा के लायबिलिटी कवर के खिलाफ बीमित वाहन का कवरेज देती है।
Own Damage Insurance Policy
अगर आप अपने वाहन का थर्ड पार्टी बीमा करवाना चाहते हैं, जिससे दुर्घटना के दौरान सामने वाले के नुकसान का भुगतान बीमा के जरिए ही हो सके तो आप इसके साथ अपने वाहन सुरक्षा के लिए भी दूसरा बीमा चुन सकते हैं। दरअसल, ऑन डैमेज इंश्योरेंस की मदद से आप अपने वाहन पर हुए नुकसान का भी कवर हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Railways: लंबी लाइनों में लगने की झंझट खत्म! फोन से ऐसे बुक करें जनरल टिकट
Motor Insurance Add-On Covers
चाहें आप कोई सा भी बीमा अपनाएं, इसके साथ आप एड ऑन कवरेज भी अपना सकते हैं। इसके जरिए आप अपने वाहन बीमा पर अधिक प्रीमियम का भुगतान करके अधिक कवरेज का लाभ पा सकेंगे। आमतौर पर एड ऑन कवरेज में जीरो-डेप्रिसिएशन कवर, रिटर्न टू इनवॉइस, इंजन प्रोटेक्शन कवर, कंज्यूमेबल कवर और रोडसाइड असिस्टेंस कवर आदि शामिल होते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
15 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
17 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
18 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
21 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines