हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हेडलाइट की कम रोशनी लगा रही Car की स्पीड पर ब्रेक? जानें कौन सी Light रहेगी बेस्ट

Car headlight halogen vs led details in hindi: एलईडी लाइट में हैलोजन के मुकाबले ज्यादा शेप अवेलेबल हैं। हैलोजन एलईडी लाइट से सस्ती होती हैं।

विज्ञापन
कार हैलोजन और एलईडी लाइट में अंतर

Car headlight halogen vs led details in hindi: कार हेडलाइट की रोशनी कम होने से अक्सर रात के समय या सर्दियों में कोहरे में कार चलाने में दिक्कत होती है। लॉन्ग रूट के सफर में यह हमारी कार की स्पीड कम करती है। बाजार में हैलोजन और एलईडी दो तरह की कार लाइट (car halogen vs led light) आती हैं। इनमें से कौन सी लाइट सड़क पर ज्यादा रोशनी देती है। किसे लगाना हमारे बजट में रहेगा। आइए जानते हैं यह सब कुछ।

हैलोजन लाइट को बदलना आसान

पहले बात पारंपरिक हैलोजन लाइट की। यह पीली रंग की लाइट अक्सर आपको एंट्री लेवल बजट कारों में देखने को मिलेगी। एलईडी के मुकाबले इनकी रोशनी कम होती है। लेकिन यह लाइट सस्ती होती हैं, इन लाइट को खराब होने पर इन्हें बदलना आसान है। यह कहीं भी आसानी से मिल जाती हैं।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Car headlight halogen vs led

विज्ञापन

सामने से आ रहे कार ड्राइवर को ब्लाइंड नहीं करती

हैलोजन लाइट की रोशनी सामने से आ रही कार के ड्राइवर को ब्लाइंड नहीं करती। इसकी रोशनी सॉफ्टी होती है, जिससे यह आंखे में चुभती नहीं है। ऐसे में इस लाइट से बिना डिवाइडर वाली सड़कों पर हादसों का खतरा कम होता है। हैलोजन लाइट का नुकसान यह है कि यह बल्ब जल्दी गर्म हो जाते हैं, यह लाइट ज्यादा एनर्जी यूज करते हैं, जिससे कार की बैटरी पर असर पड़ता है।

एलईडी लाइट से ब्लाइंड स्पॉट खत्म

एलईडी लाइट में सफेद दुधिया रोशनी होती है। सड़क पर दिखने में स्मार्ट इन लाइट का यूज अब ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों की हेडलाइट और टेलाइट में करते हैं। एलईडी लाइट में कई तरह के ट्रेंडी शेप अवेलेबल हैं। यह लाइट हैलोजन के मुकाबले थोड़ी महंगी आती हैं। एलईडी लाइट में हैलोजन के मुकाबले ज्यादा रोशनी होती है। इससे खासकर रात में यह सड़क पर कॉर्नर या ब्लाइंड स्पॉट को भी खत्म कर देती है, जिससे हादसा का खतरा कम होता है। कार की स्पीड बढ़ती है और कार चलाने में आसानी होती है।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Car headlight halogen vs led

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola