अगर आप गर्मी में गाडीसे ज्याद ट्रेवल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी। गर्मी में घर से बाहर निकाना मुश्किल हो जाता है। गर्मी में गाड़ी सबसे ज्यादा ब्रेक डाउन का शिकार होती है। गर्मी में अक्सर गाड़ी ओवर हीटिंग की चपेट में आकर बंद हो जाती है। लगतार ओवर हीट होने की वजह से कार में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। अब ऐसे में कार की रेगुलर सर्विस के साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है सफ़र के दौरान आपको कोई दिक्कत ना हो और आप बिना की दिक्कत के अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकें।
रेडिएटर की सफाई करें
गर्मी में इंजन के पास लगे रेडिएटर की सफाई अगर समय पर होती रहे तो गाड़ी भी बिना किसी दिक्कत के आराम से चलती है और परफॉरमेंस भी बेहतर बनी रहती है। इंजन और कूलेंट को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर सही होना जरूरी है। अगर रेडिएटर साफ़ नहीं होगा तो इंजन के गर्म होने की सम्भावना अधिक बढ़ जायेगी। इसलिए समय-समय पर इसे साफ़ करते रहें। अगर लंबी दूरी पर जा रहे हैं तो सफ़र के दौरान बीच-बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। 15-20 मिनट तक गाड़ी बंद करें ताकि इंजन ठंडा हो सके। इतना ही नहीं सफर के दौरान इसके अलावा पानी की बोतलें और एक्स्ट्रा कूलेंट बॉक्स साथ लेकर चलें।
Coolant की सही मात्रा
गाड़ी को ठंडा रखने के लिए कूलेंट का बड़ा रोल होता है। इसलिए कूलेंट (Coolant) की मात्रा सही रखें और एक बोटल हमेशा साथ रखें। अगर कूलेंट लीक होता नजर आये तो तुरंत ठीक करवा लें वरना बाद में यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। कूलेंट ही इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है कूलेंट अगर सही होगा तो आपकी कार गर्मी में भी ओवरहीट नहीं होगी। Coolant हमेशा अच्छी कंपनी का होना जरूरी है। दरअसल हल्की क्वालिटी या सस्ते कूलेंट की वजह से इंजन लो काफी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इन दो कंपनियों का इलेक्ट्रिक कार बाजार पर 70% कब्जा! ग्राहकों की पहली पसंद बनी ये कार
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
7 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
8 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
10 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
11 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines