कार चलाते समय अक्सर पीछे से या साइड आती हुई कोई गाड़ी या ऑब्जेक्ट नजर नही आया और कई बार इसे नजरअंदाज करना भी खतरनाक साबित होता है। इसे ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है। ब्लाइंड स्पॉट का नाम आपने सुना ही होगा। सेफ ड्राइव के लिए ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी होना जरूरी होता है। यहां हम आपको ब्लाइंड स्पॉट के बारे में कुछ खास जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही ड्राइविंग एक्सपिरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
ब्लाइंड स्पॉट्स बनते हैं एक्सीडेंट के कारण
ब्लाइंड स्पॉट्स की वजह से ही एक्सीडेंट होते हैं। वैसे कारों में साइड मिरर इसलिए ही लगे होते हैं ताकि ब्लाइंड स्पॉट्स कम से कम हों लेकिन कई बार ब्लाइंड स्पॉट्स साइड मिरर में भी दिखाई नहीं और एक्सीडेंट हो जाते हैं। इसलिए इन्हें अनदेखा ना करें। ड्राइव करते समय जब पीछे से आ रही कोई गाड़ी 2 मीटर से भी कम दूरी पर होती है तो अक्सर साइड मिरर में दिखाई नहीं देती, ऐसे में एकदम से इस गाड़ी का ओवरटेक करने के लिए आगे आना कई बार एक्सीडेंट का कारण भी बन जाता है।
इन तरीकों से करें सेफ ड्राइविंग
ब्लाइंड स्पॉट खतरनाक जरूर हैं, लेकिन उनसे बचने के कई तरीके भी हैं, भले ही आप उन्हें खत्म नहीं कर सकते। ब्लाइंड स्पॉट और इससे होने वाले एक्सीडेंट को रोकने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं।
दूरी रखें
ड्राइव करते समय उचित दूरी का ध्यान रखें। हर छोटे और बड़े कार के ब्लाइंड स्पॉट्स से बचने के लिए गाड़ी की स्पीड, सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखें।
साइड मिरर सेट करें
कार के दोनों और केबिन में लगे मिरर को सेट करें, क्योंकि ऐसा करने से आप ब्लाइंड स्पॉट पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इसके अलावा ड्राइव के दौरान हमेशा मिरर देखें।
ब्लाइंड स्पॉट मिरर लगाएं
आप बाजार से Blind Spot Mirrors खरीद सकते हैं जोकि काफी किफायती दाम में मिल जाते हैं।इन्हें आप साइड मिरर में चिपका सकते हैं। ये 2 इंच साइज़ में मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: निसान की पहली CNG कार देगी टाटा पंच को कड़ी टक्कर, अगले महीने देगी दस्तक
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines