New Car buying Tips: इस महीने अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह महिना आपके लिए कई अच्छा साबित सकता है, क्योंकि डीलर्स और ब्रांड्स मिलकर ग्राहकों के लिए काफी अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आये हैं। लेकिन डिस्काउंट और ऑफर्स के चक्कर में ग्राहक जल्दबाजी दिखा देता है और डीलर्स के जाल में फंस जाता है। एक नई कार की एक्स-शो कीमत और ऑन रोड कीमत में काफी फर्क आ जाता है, क्योंकि उसमें टैक्स और इंश्योरेंस तो शामिल होते ही हैं लेकिन साथ में कई अन्य एक्सेसरीज और ऑफर्स लगा दिए जाते हैं जिनकी वजह से गाड़ी की ऑन रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।
अब जिन लोगों को नई कार खरीदने की समझ कम होती है वो डीलर्स के इस जाल में फंस जाते हैं और फालतू सामान के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ जाते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नई कार की ऑन-रोड कीमत को कम करवा सकते हैं।
ऑन–रोड कीमत पमें शामिल होती हैं ये चीजें
नई कार के प्राइस ब्रेकअप में एक्स-शोरूम कीमत के साथ ही रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी प्राइस और कई प्रकार की एक्सेसरीज जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें भी इंश्योरेंस और एक्सेसरीज को कम ज्यादा या बदलना आपके हाथ में होता है, जिसके चलते ऑन-रोड कीमत को कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं…
फालतू सामान हटवा सकते हैं ग्राहक
नई कार के प्राइस ब्रेकअप को ध्यान से चेक करें। इसमें आप कई चीजों को हटा भी सकते हैं। डीलर आपको जो कार इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है, अगर आपको वो समझ में न आये या आपको उससे बेहतर इंश्योरेंस कहीं और मिले तो शोरूम के बजाय बाहर से कार इंश्योरेंस ले सकते हैं जोकि आपको सस्ता ही पड़ेगा। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को भी हटा सकते हैं और इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं।
वहीं कार को लोन पर लेना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के बारे में पता कर सकते है। आप तुलना करके यह भी जान पाएंगे कि किस बैंक से आपको फायदा मिलेगा। जो बैंक आपको कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट दे आपको उसी के साथ जाना चाहिए … जिससे आपको कार सस्ती पड़ेगी।
नई कार पर एक्सेसरीज लगवाने के लिए भी डीलर आपको बोलेगा, क्योंकि एक्सेसरीज पर ही डीलर्स को सबसे ज्यादा फायदा होता है। डीलर आपको डराएगा कि अगर आप बाहर से एक्सेसरीज लगवाते हैं तो गाड़ी की वारंटी नहीं मिलेगी। जबकि बिना वायरिंग कट किये हुए एक्सेसरीज लगवाते हैं तो वारंटी पर असर नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: 835km की रेंज देगी Xiaomi की ये कार, Tesla का मार्केट करेगी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
49 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines