नई कार पर डीलर्स ऐसे लगाते हैं ग्राहकों को चूना! बेस्ट डील के लिए इन बातों का रखें ध्यान

एक नई कार की एक्स-शो कीमत और ऑन रोड कीमत में काफी फर्क आ जाता है, क्योंकि उसमें टैक्स और इंश्योरेंस तो शामिल होते ही हैं, लेकिन साथ में कई अन्य एक्सेसरीज और ऑफर्स लगा दिए जाते हैं जिनकी वजह से गाड़ी की ऑन रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।

Car buying
विज्ञापन

New Car buying Tips: इस महीने अगर आप एक  नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह महिना आपके लिए कई अच्छा साबित सकता है, क्योंकि डीलर्स और ब्रांड्स मिलकर ग्राहकों के लिए काफी अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आये हैं। लेकिन डिस्काउंट और ऑफर्स के चक्कर में ग्राहक जल्दबाजी दिखा देता है और डीलर्स के जाल में फंस जाता है। एक नई कार की एक्स-शो कीमत और ऑन रोड कीमत में काफी फर्क आ जाता है, क्योंकि उसमें टैक्स और इंश्योरेंस  तो शामिल होते ही हैं लेकिन साथ में कई अन्य एक्सेसरीज और ऑफर्स लगा दिए जाते हैं जिनकी वजह से गाड़ी की ऑन रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।

अब जिन लोगों को नई कार खरीदने की समझ कम होती है वो डीलर्स के इस जाल में फंस जाते हैं और फालतू सामान के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ जाते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नई कार की ऑन-रोड कीमत को कम करवा सकते हैं।

विज्ञापन

ऑन–रोड कीमत पमें शामिल होती हैं ये चीजें

नई कार के प्राइस ब्रेकअप में एक्स-शोरूम कीमत के साथ ही रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी प्राइस और कई प्रकार की एक्सेसरीज जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें भी इंश्योरेंस और एक्सेसरीज को कम ज्यादा या बदलना आपके हाथ में होता है, जिसके चलते ऑन-रोड कीमत को कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं…

विज्ञापन

फालतू सामान हटवा सकते हैं ग्राहक

नई कार के प्राइस ब्रेकअप को ध्यान से चेक करें। इसमें आप कई चीजों को हटा भी सकते हैं। डीलर आपको जो कार इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है, अगर आपको वो समझ में न आये या आपको उससे बेहतर इंश्योरेंस कहीं और मिले तो शोरूम के बजाय बाहर से कार इंश्योरेंस ले सकते हैं जोकि आपको सस्ता ही पड़ेगा। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को भी हटा सकते हैं और इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं कार को लोन पर लेना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के बारे में पता कर सकते है। आप तुलना करके यह भी जान पाएंगे कि किस बैंक से आपको फायदा मिलेगा।  जो बैंक आपको कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट दे आपको उसी के साथ जाना चाहिए … जिससे आपको कार सस्ती पड़ेगी।

नई कार पर एक्सेसरीज लगवाने के लिए भी डीलर आपको बोलेगा, क्योंकि एक्सेसरीज पर ही डीलर्स को सबसे ज्यादा फायदा होता है। डीलर आपको डराएगा कि अगर आप बाहर से एक्सेसरीज लगवाते हैं तो गाड़ी की वारंटी नहीं मिलेगी। जबकि बिना वायरिंग कट किये हुए एक्सेसरीज लगवाते हैं तो वारंटी पर असर नहीं पड़ता।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ