Car Care In Summer: अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. तेज धूप और बढ़ता तापमान सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, आपकी कार के लिए भी परेशानी बन सकता है. अगर समय रहते थोड़ी सावधानी न बरती जाए, तो कार के इंजन से लेकर इंटीरियर तक पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी कार को गर्मियों में भी बिल्कुल फिट रख सकते हैं.
गर्मियों में ऐसे रखें कार का ध्यान
इंजन की देखभाल
गर्मियों में कार का इंजन जल्दी गर्म हो जाता है, इसलिए इसकी सही देखभाल बहुत जरूरी है. सबसे पहले कूलेंट का लेवल चेक करते रहें. अगर यह कम हो, तो तुरंत भरवाएं. कूलेंट इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है और ओवरहीटिंग से बचाता है. छोटी सी लापरवाही भी इंजन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करते रहना जरूरी है.
टायर प्रेशर का रखें ध्यान
तेज गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलने लगती है, जिससे टायर पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में अगर टायर प्रेशर ज्यादा हो जाए, तो फटने का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए हफ्ते में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें और जरूरत के हिसाब से सही करें. साथ ही, टायर की हालत भी देख लें कि कहीं ज्यादा घिसे हुए तो नहीं हैं.
बैटरी की हालत भी जांचें
गर्मी का असर कार की बैटरी पर भी पड़ता है. ज्यादा तापमान बैटरी की लाइफ कम कर सकता है. इसलिए बैटरी के टर्मिनल साफ रखें और ध्यान दें कि उसमें कोई जंग या गंदगी न जमा हो. अगर बैटरी पुरानी हो चुकी है और बार-बार दिक्कत दे रही है, तो उसे बदलना ही बेहतर रहेगा.
AC की परफॉर्मेंस जरूरी
गर्मियों में कार चलाते समय AC का सही काम करना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आपको लगे कि कूलिंग कम हो गई है, हवा सही से नहीं आ रही या कोई अजीब गंध आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसे में AC की सर्विस कराना, केबिन एयर फिल्टर साफ या बदलवाना और रेफ्रिजरेंट चेक कराना जरूरी है, ताकि सफर आरामदायक बना रहे.
इंटीरियर को धूप से बचाएं
तेज धूप कार के इंटीरियर को जल्दी खराब कर सकती है. इससे सीटें और डैशबोर्ड फीके पड़ सकते हैं या उनमें क्रैक आ सकते हैं. कोशिश करें कि कार को हमेशा छांव में पार्क करें. इसके अलावा सनशेड और सीट कवर का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ इंटीरियर सुरक्षित रहता है, बल्कि कार के अंदर का तापमान भी कम रहता है.
ये भी पढ़ें- अप्रैल 2026 में लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, SUV से लेकर EV तक लंबी लिस्ट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines