Car Care Tips: कार के ब्रेक पैड की नियमित करें जांच, जानें आसान तरीका

break pad, cars care tips, car service, car break pad

break pad

विज्ञापन

Car Care Tips: कार में ब्रेक बेहद इम्पोटेंट रोल प्ले करती है। यह ब्रेक पैड पर काम करते हैं। लंबे रूट पर जाने से पहले, ब्रेक कम लगने का अंदेशा होने पर हम खुद से ही इन्हें चेक कर सकते हैं। जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सकता है।

मैकेनिक से इसकी जांच करने को कहें

ब्रेक पैड काफी महत्वपूर्ण पार्ट है। अगर अधिकृत शोरूम से बाहर कार सर्विस करवाते हैं तो मैकेनिक से इसकी जांच करने को जरूर कहें। सड़क पर ब्रेकिंग क्वालिटी इसी पैड पर निर्भर करती है। ब्रेक पैड सही होने पर ब्रेक फेल होने का खतरा कम होता है।

Advertisment
break pad

break pad

धूल जमा होना सामान्य बात है

अगर कार को चलाकर लाएं हैं तो पहले उसे ठंडा होने दें। फिर टायर को खोलें। टायर हटाने पर आपको ब्रेक पैड दिखेंगे। अगर यह ज्यादा घिस गए हैं तो उसे तुरंत बदल लें। ब्रेक पैड का मामूली घिसना, उन पर धूल जमा होना सामान्य बात है। अगर ब्रेक पैड बदले की जरूरत नहीं है तो इसे रेगमाल से साफ करके फिर वापस लगाकर टायर फिट कर दें।

जानें कब बदलने का समय

कई कारों में पहिए की बनावट ऐसी दी गई होती है कि उसमें बीच में छेद होते हैं। जिनके माध्यम से ब्रेक पैड देख सकते हैं। ब्रेक पैड की स्थिति की जांच करने के लिए, इसकी मोटाई की जांच करने की जरूरत होती है। अगर वे पतले दिखते हैं, आवश्यक मोटाई के एक चौथाई से भी कम, तो उन्हें बदलने का समय आ गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ