Car Care Tips and Tricks: जो लोग अक्सर ट्रेवल के लिए कार का यूज करते हैं वो अच्छे से जानते हैं कि कार के विंडशील्ड में दरार पड़ना कितनी आम बात है इससे आज लगभग हर कार ऑनर परेशान है लेकिन यदि आप इसे सही समय पर ठीक नहीं करवाते तो आगे चलकर ये आपको बड़ी दिक्क्त में डाल सकता है, यहां तक कि इससे कोई बड़ा सड़क हादसा होने का भी डर बना रहता है। कार की विंडशील्ड में दरार आने के कई कारण हो सकते हैं। आइए आज हम इन्ही के बारे में जानते हैं और साथ ही आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताएंगे जिससे आप इसे फिक्स कर सकते हैं।
बजरी वाली सड़क पर ड्राइविंग
बजरी वाली सड़कों पर गाड़ी चलाने से ढीले पत्थर और खुरदरी सतहों की वजह से विंडशील्ड के डैमेज होने का ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसे में सावधानी से गाड़ी चलाएं और अपनी विंडशील्ड पर इम्पैक्ट को कम करने के लिए अल्टरनेटिव रास्तों का यूज करें।
ड्राइविंग का तरीका
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी Car के विंडशील्ड को कोई नुकसान हो तो उबड़-खाबड़ सड़कों पर सही ढंग से ड्राइविंग करें। जितना हो सके कार को स्लो स्पीड में ड्राइव करें और Sudden Impacts से बचें और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर ड्राइव करें।
ये भी पढ़ें : Electric Scooter खरीदने का जबरदस्त मौका!
इंस्टालेशन में कमी
अगर आपकी कार का विंडशील्ड फ्रेम सही ढंग से फिट नहीं है तो भी ये डैमेज हो सकता है। मिसलिगंमेंट और लूज इंस्टॉलेशन की वजह से भी कार की विंडशील्ड में दरार आ जाती है।
सनलाइट एक्सपोजर
अगर आपकी कार कहीं ऐसी जगह पर खड़ी होती है जहां सीधी धूप विंडशील्ड को गर्म कर रही है तो इससे भी इसमें दरारें पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी गाड़ी को हमेशा छायादार जगह में पार्क करें या ज्यादा गर्मी से बचाने के लिए विंडशील्ड सनशेड का यूज करें।
Fix करने का देसी जुगाड़ भी जान लें…
Car की विंडशील्ड में दरार को फिक्स करने के लिए आप एक क्लियर नेल पॉलिश का यूज कर सकते हैं। क्लियर नेल पॉलिश सुपर ग्लू की तरह ही काम कर सकती है। अपनी विंडशील्ड के अंदर और बाहर दोनों तरफ Sufficient क्वांटिटी में लगाने से पहले दरार में घुसी धूल और गंदगी को साफ कर लें। कार ड्राइव करने से पहले इसे पूरी तरह से सूखने दें। हालांकि यह एक टेंपरेरी उपाय है इसलिए जब भी संभव हो अपनी विंडशील्ड को फिक्स जरूर करवा लें।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
11 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
14 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
15 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
17 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines