हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

अपनी कार की बैटरी का इस तरह रखें ध्यान, रास्ते में कभी नहीं देगी धोखा

file photo
विज्ञापन

Car battery care tips: सर्दियों में कार की बैटरी डाउन होने की परेशानी काफी रहती है। जैसे ही हम घर से कहीं जाने के लिए कार में सेल्फ मारते हैं बैटरी करंट नहीं लेती। कई बार राह चलते भी बैटरी डाउन होने से हमें परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर हम रोजमर्रा की ड्राइविंग में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो बैटरी खराब होने, बैटरी डाउन होने संबंधी दिक्कत से बच सकते हैं। वैसे सामान्य तौर पर एक कार बैटरी तीन से पांच साल तक चलती है। कार कम चलने, कई दिनों तक स्टार्ट नहीं करने या कंपनी के दिए गए हेडलाइट बल्ब से अधिक पावर में बल्ब, हॉर्न या अन्य एसेसरीज लगवाने पर भी बैटरी जल्दी खराब होने या अचानक डाउन होने का खतरा बना रहता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Car battery care tips

ऐसे होगा बैटरी डाउन होने का खतरा कम

ग्रेटर नोएडा कार प्वाइंट कार सर्विस स्टेशन पर मैनेज सद्दाम के अनुसार जिस तरह हम अपनी कार की नियिमित सर्विस करवाते हैं। उसी तरह हमें अपनी बैटरी का ध्यान रखना चाहिए। जैसे बैटरी के पानी को समय-समय पर चेंज करते रहें। इसके अलावा सफाई के दौरान चेक करें अगर बैटरी के टर्मिनल्स पर मिट्टी, जंग या किसी प्रकार की गंदगी जमी दिखे तो उसे किसी टूथब्रश की मदद से साफ कर दें। इसके अलावा अगर आपकी कार कम चलती है तो उसे दो से तीन दिन में कुछ देर के लिए स्टार्ट करके छोड़ दें। इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी और उसके डाउन होने का खतरा कम होगा।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Car battery care tips

कार स्टार्ट करने से पहले यह चीज करें बंद

कार स्टार्ट करने से पहले म्यूजिक सिस्टम, लाइट आदि बैटरी से चलने वाले फीचर्स को बंद कर लें। इसके अलावा ठंड में अपनी कार को खुले में खड़ा करने से बचें। कार को किसी शेड आदि के नीचे खड़ा करें। जानकारी के अनुसार जो गाड़ियां कई दिन तक स्टार्ट नहीं होती है, उनकी बैटरी खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। बैटरी पुरानी होने पर हमेशा कंपनी द्वारा दी कंपनी की ही बैटरी लगवाएं। नई बैटरी लगवाते हुए बैटरी पावर का पता कर लें। अगर आपकी कार स्टार्ट होने में दिक्कत कर रही हो, सेल्फ नहीं ले रही हो या फिर बैटरी लगातार मिस कर रही हो तो तुरंत उसे मैकेनिक को दिखवाकर बदलवा लें या फुल चार्ज करवाएं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola