इन दिनों देश में गर्मी काफी तेज पड़ रही है। ऐसे में अगर आपकी कार का AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है या देर दे ठंडा करता है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वैसे कार एक्सपर्ट यही कहते हैं गर्मी शुरू होने से पहले AC की सर्विस करवा लेनी चाहिए, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। खैर, अगर आपके पास सर्विस करवाने का अभी समय नहीं है तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप कार के AC से बेहतर कूलिंग पा सकते हैं। आइये जानते हैं…
कार को सीधा धूप में पार्क न करें
अगर आप अपनी कार को रोजाना धूप में पार्क करते हैं तो आज ही ऐसा करने से बचें। क्योंकि अगर गाड़ी सीधा धूप में पार्क होगी तो ज्यादा गर्म हो जायेगी। और जब आप गाड़ी में बैठेंगे तो बुरी तरह से तप रहे केबिन को ठंडा करने में काफी समय लगेगा। इसलिए कार को हमेशा ठंडी जगह पर ही पार्क करना चाहिए।
कार को वेंटिलेट करें
जब आप गर्मी में कार में बैठते हैं तो सीधा AC न चलायें क्योंकि ऐसे करने से AC पर पर बोझ पड़ता है और केबिन को ठंडा होने में काफी टाइम लगता है। इसलिए सबसे पहले सभी विंडो को नीचे रोल करें, AC कंट्रोल को mode फ्रेश एयर मोड पर चालू करें और ब्लोअर पर स्विच करें। दो मिनट के बाद एसी पर स्विच करें। ऐसा करने से केबिन जल्दी ठंडा होगा।
AC की सर्विस है जरूरी
अगर आपने अभी तक अपनी कार के AC की सर्विस नहीं करवाई है तो आज ही करवा लें। क्योंकि सर्विस कराने से AC एक दम क्लीन हो जाता है और कूलिंग भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं यह भी चेक करें कि कहीं गैस तो लीक नही है। अगर गैस लीक हो जाए तो तुंरत इसे ठीक कटवा लें ताकि आपको गर्मी में मिल सके।
कार में रखें कूलेंट हो बराबर
गर्मी में गाड़ी का जल्दी गर्म होना कोई बड़ी बात नहीं है, कार के इंजन को ठंडा रखने का काम करता है कूलेंट, इसके बारे में आपने सुना ही होगा। इसलिए सबसे जरूरी है कार में कूलेंट की सही मात्रा का होना। क्योकिं यह इंजन को ठंडा रखने में काफी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल के खर्च को आधा कर देगी बजाज की CNG बाइक, 18 जून को होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
16 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
18 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
19 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
21 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines