गर्मी तेज पड़ने लगी है। गर्म हवाओं के चलते घर से बाहर निकलना कठिन हो रहा है। ऐसे में खुद की देखभाल के साथ अपनी गाड़ी की भी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। वहीं अगर आप कार का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तब तो आपको गाड़ी की ज्यादा देखभाल की जरूरत है। गर्मी में गाड़ियां सबसे ज्यादा ब्रेक डाउन का शिकार होती हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं जिनमें सबसे बड़ा कारण होता है समय पर सर्विस का ना होना। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी कार गर्मी में ब्रेक डाउन का शिकार ना हो तो यहां हम आपको कुछ जरूरी बाते बता रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आपकी गाड़ी गर्मी में भी बेहतर परफॉरमेंस देगी।
इंजन ऑयल चेक करें
कार की सर्विस पर ध्यान देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है इंजन ऑयल अगर कम हुआ या काला पड़ गया तो यह इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कार में इंजन ऑयल की ठीक से जांच करवा लें। ऐसा करने से इंजन एक दम ठीक रहेगा।
AC की जांच जरूरी
गर्मी शुरू हो गई है और अभी तक आपने कार के AC जांच नहीं करवाई है तो आज ही इस काम को अंजाम दें। गर्मी से AC की सर्विस बहुत जरूरी है ताकि आप बीच सफर में ब्रेक डाउन का शिकार ना हो सकें। AC सर्विस से गाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके। कार म एक?/बिना AC थोड़ी दूर भी नहीं जा सकते। कार में AC की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसलिए सबसे पहले आप अपनी कार के AC की जांच करवा लें। जरूरत पड़ने पर सर्विस भी करवा लें। ऐसा करने से कार का AC पूरा सीजन बिना किसी दिक्कत के चलेगा।
कूलेंट की जांच
गर्मी में इंजन को ठंडा रखने का काम कूलेंट का होता है। इसलिए कूलेंट की मात्रा बराबर होनी चाहिए। इंजन पर दबाव् ना पड़े इसके लिए कूलेंट का बराबर होना जरूरी है।
बैटरी की जांच जरूरी
गर्मी में भी कार की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। इसलिए, गर्मियों से पहले बैटरी की जांच करवा लें और अगर कोई समस्या हो तो उसे ठीक करवा लें या फिर नई बैटरी डलवा लें। ध्यान रहे बैटरी लोकल या सस्ती ना हो। हमेशा ओरिजिनल बैटरी का ही इस्तेमाल करें।
टायरों को भी चेक करें
गर्मी में सड़केन पर टायर्स का हाल बुरा हो जाता है। दिक्कत तब होती है जब घिसे हुए टायर्स के साथ आप गाड़ी ड्राइव करते हैं। गर्मी में टायर्स सबसे ज्यादा ब्लास्ट होते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना होती है। इसलिए पुराने और घिसे हुए टायर्स को तुरंत बदल लें।
यह भी पढ़ें: 500km की रेंज, 7 एयरबैग्स, अगले महीने आ रही है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
45 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines