Car AC Not Working: पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में कार में लगा AC भी कई बार फेल हो जाता है और ठंडी हवा की जगह गर्म हवा फेंकने लगता है। बिना AC के कार में घूमना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आपकी कार का AC भी ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसकी वजह से AC, केबिन को ठंडा नहीं कर पाता। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है।
AC के कूलिंग ना करने के कारण
अगर कार का AC ठीक से काम नहीं कर रहा है या गर्म हवा फेंक रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन एक कारण सबसे आम है और वो है गैस का लीक होना। इसलिए आपको सबसे पहले AC की गैस को ठीक से चेक करवाने की जरूरत है।
इसके अलावा कम्प्रेशर में खराबी भी हो सकती है, AC फ़िल्टर गंदा हुआ तो भी कूलिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं कॉइल का जाम होना भी एक बड़ी समस्या बन सकता है। कई बार AC से जुड़ी वायरिंग में समस्या आ सकती है जिसकी वजह से AC बंद हो जाता है। साथ ही साथ कार के ब्लोअर में खराबी आ सकती है।
सर्विस सेंटर पर करवा लें ये जरूरी काम
कार का AC अगर सही ढंग से कूलिंग नहीं कर रहा है तो आपको सर्विस सेंटर जाकर AC की गैस को मीटर से चेक करवाने की जरूरत है। मीटर से आपको एकदम सही अंदाजा लग जायेगा। साथ ही गैस का प्रेशर भी चेक करवाना जरूरी है। अगर गैस कम हो गई है तो टॉप-अप करवा लें। इस काम को नजरअंदाज ना करें वरना इसका बुरा असर AC पर पड़ता है।
गर्मी में अगर आप बहुत ज्यादा कार चलाते हैं तो AC फ़िल्टर की सफाई बहुत जरूरी है ताकि आपको फ्रेश हवा मिल सके। यह काम सर्विस सेंटर से ही करवाएं, खुद से कुछ ना करें। अगर फ़िल्टर खराब हो गया है तो नया चेंज करवा लें। ऐसा करने से कूलिंग बेहतर होगी।
सर्विस सेंटर पर AC कम्प्रेशर की जांच जरूर करवा लें। क्योंकि कई बार कम्प्रेशर में खराबी के कारण AC ठीक से काम नहीं करता। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि लोकल मैकेनिक को अपनी गाड़ी कभी ठीक करवाने के लिए ना दें, सिर्फ कंपनी के सर्विस सेंटर ही जाएं। सबसे जरूरी बात रेगुलर सर्विस गाड़ी को हमेशा नया बनाए रखेगी।
यह भी पढ़ें: 149% बढ़ी Maruti Jimny की बिक्री, एक महीने में बेच डाली इतनी यूनिट्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
13 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
15 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines