गर्मी के मौसम में बिना AC के कार में बैठना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। अगर कार बहुत देर तक धूप में खड़ी है तो पूरा कैबिन इतना गर्म हो जाता है कि कार में बैठा ही नहीं जाता। कार में बैठने से कैबिन ठंडा हो तो मज़ा कुछ और ही है। ऐसे में AC (एयर कंडीशनर) की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। अगर कार का AC सही है तो कैबिन मिनटों में गाड़ी को अन्दर से ठंडा कर देगा। लेकिन कई बार AC ठीक से काम नहीं कर पाता और गर्मी में कार में बैटकर कर सफ़र करना मुश्किल भरा हो जाता है। किन कारणों से AC काम करना बंद कर देता है और इसको ठीक कैसे किया जाए? आइये आइये जानते हैं।
असामान्य आवाज देती हैं ये इशारे
अगर AC ठीक से काम नहीं कर रहा है तो सबसे पहले इस खराबी का पता लगाने के लिए AC को फुल स्पीड में ऑन करें। इसके बाद AC के एयरवेंट पर कान लगाकर सुनें, इसमें से कोई असामान्य आवाज सुनाई दे रही है तो यह कम्प्रेसर के सही ढंग से काम नहीं करने की तरफ इशारा कर रहा है। यह भी हो सकता है कि इसकी क्लच टूट गई है या कम्प्रेसर को स्थिर रखने वाले स्क्रू ढीले हो गए हों। अगर, यह गर्म हवा दे रहा है तो संभावना है यह लीक हो रहा है।
यह भी पढ़ें: आ गई बजाज की नई Platina 110 NXT, नए इंजन के साथ मिलेगी बढ़िया माइलेज
एयर फ्लो बंद होने के कारण
कार के AC वेंट से एयर फ्लो ठीक से अगर नहीं आ रहा है तो ब्लोअर मोटर में कोई खराबी हो सकती है। अगर हाई स्पीड में किए जाने के बाद एयर फ्लो कम है तो यह एयर फिल्टर में गंदगी जमा होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा वेंट से आने वाली हवा को सूंघने की कोशिश करें, अगर असामान्य गंध आ रही है तो यह रेडिएटर द्रव में रिसाव का संकेत है। इसके अलावा यह केबिन एयर फिल्टर में खराबी के कारण भी हो सकता
कब ले जाएं सर्विस सेंटर?
AC सिस्टम कंप्रेसर को घुमाने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए बेल्ट लगी होती है। अगर, यह सही दिशा में नहीं है या खराब है तो यह पुली से फिसल जाएगी और AC ठीक से काम नहीं करेगा। मल्टीमीटर में लगे AC फ्यूज के उड़ जाने की वजह से भी यह काम नहीं करेगा। AC की लाइनें भी जम जाने के कारण यह केबिन को ठंडा नहीं करेगा। ऐसे में सर्विस सेंटर जानें की सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
53 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines