हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कार का AC नहीं कर रहा ठंडा? मैकेनिक से पास जाने से पहले कर लें ये काम, कूलिंग हो जाएगी बेहतर

कार का AC कम ठंडा करे तो सफर मुश्किल हो जाता है. लेकिन हर बार इसकी वजह बड़ी खराबी नहीं होती. जानिए घर से निकलने से पहले कौन-से आसान उपाय AC की ठंडक बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन
इस उपायों से बढ़ा सकेत हैं कार AC की कूलिंग. (Image Credit-Magnific)

कार चलाते समय AC का ठीक से ठंडा न करना काफी परेशान कर सकता है. खासकर पुरानी कारों में परेशानी अक्सर देखी जाती है, इन कारों में कुछ समय बाद पहले जैसी कूलिंग महसूस नहीं होती. लेकिन इसका ये मतलब भी नहीं है कि एसी में कोई बड़ी खराबी है. कई बार गंदा फिल्टर, धूल भरा कंडेनसर या एसी की गलत चलाना भई इसकी वजह हो सकते हैं. अगर आपकी कार का AC भी पहले के मुकाबले कम ठंडा कर रहा है, तो सर्विस सेंटर जाने से पहले इन आसान बातों पर ध्यान दें.

केबिन फिल्टर को साफ रखें

कार के अंदर आने वाली हवा को साफ रखे का काम केबिन एयर फिल्टर करता है. लगातार इस्तेमाल के दौरान इसमें धूल और गंदगी जमा होती रहती है. इससे हवा का फ्लो कम हो सकता है और एसी की ठंडी हवा भी ठीक से महसूस नहीं होती. इसलिए टाइम-टाइम पर केबिन फिल्टर को करना चाहिए और अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा हो तो उसे बदल लेना बेहतर होता है.

कार में बैठते ही AC फुल न करें

धूप में खड़ी कार के अंदर काफी गर्मी जमा रहती है. ऐसे में बैठते ही एसी को फुल स्पीड पर चलाने के बजाये पहले गर्म हवा को बाहर निकालना सही होता है. इसके लिए कुछ देर कार की खिड़कियां खोलकर ब्लोअर चला सकते हैं. जब अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए, तब शीशे बंद करके AC चलाएं.

विज्ञापन

रीसर्क्युलेशन मोड का इस्तेमाल करें

AC का रीसर्क्युलेशन मोड काफी काम का है. इसे ऑन करने पर AC बाहर की गर्म हवा को बार-बार अंदर खींचने के बजाय केबिन के अंदर मौजूद हवा को ही ठंडा करता है. शुरुआत में कार के अंदर की गर्म हवा बाहर निकालने के बाद रीसर्क्युलेशन मोड ऑन कर सकते हैं. इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और केबिन जल्दी ठंडा हो सकता है.

कंडेनसर की सफाई भी जरूरी

कार के एसी सिस्टम में कंडेनसर एक जरूरी हिस्सा तो जो आमतौर पर कार के आगे रेडिएटर के पास लगा होता है. सड़क से उडने वाली धूल, मिट्टी इसकी जाली पर जमा हो सकती हैं. ज्यादा गंदगी होने पर हवा का रास्ता प्रभावित हो सकता और एसी की कूलिंग कम हो सकती है. इसलिए सर्विस के समय कंडेनसर की सफाई जरूरी है.

विज्ञापन

AC वेंट की धूल साफ करते रहें

कई बार एसी ठीक तरह से काम कर रहा होता है लेकिन वेंट से हवा कम निकलती है. इसकी वजह वेंट पर जमा धूल हो सकती है. इसलिए टाइम-टाइम पर एसी वेंट की सफाई करते रहें. इसके लिए साफ कपड़े या छोटे ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है.

मैकेनिक को कब दिखाएं

अगर इन उपायों के बाद भी एसी लगातार कम ठंडा कर रहा है तो कार को किसी भरोसेमंद सर्विस सेंटर या मैकेनिक को दिखाना बेहतर हैं. समय पर जांच कराने से समस्या का सही कारण पता चल जाएगा और सफर के दौरान AC की परेशानी से बचा जा सकेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बारिश में कार के शीशों पर जम गई धुंध? AC या डिफॉगर सबसे तेज कौन हटाएगा फॉग?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola