देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जबकि कुछ समय पहले तक लोगों को EVs पर भरोसा नहीं था। सका सबसे बड़ा कारण ओला के स्कूटरों में आग लगना। स्कूटर से ही नहीं इलेक्ट्रिक कारों में भी आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। यही कारण है कि EVs की बिक्री तो बढ़ रही है लेकिन लोगों के मन में सेफ्टी को लेकर कई सवाल दिमाग में घूमते रहते हैं। जिसमें एक सवाल है क्या इलेक्ट्रिक वाहनों में करंट लग सकता है और क्या ये पूरी तरह सुरक्षित हैं ? आइये जानते हैं…
जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी से चलने वाली मोटर होती हैं, और ये फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों से अलग होते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी से करंट निकलता है, जो मोटर को चलाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यह करंट वाहन के बाहर नहीं निकलता है, इसलिए वाहन के बाहर से करंट लगने का खतरा नहीं होता है। आपको बात दें कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में डायरेक्ट करंट नहीं लगेगा।
EV में कब लगता है करंट
लेकिन अगर आपके पास भी एक इलेक्ट्रिक वाहन है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। अगर आपकी EV की बैटरी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई खराबी होती है, तो करंट लगने का खतरा हो सकता है। इसलिए, इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी सही हो और साथ ही चार्जिंग का सर्किट भी एक दम सही होना चाहिए। क्योंकि इनमें आपको चार्जिंग के दौरान ही करंट लग सकता है। ध्यान रहे बैटरी से लगने वाला करंट बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। घरों में जो नॉर्मल वायरिंग होती है। उसमें एसी करंट दौड़ता है। लेकिन बैटरी में डीसी करंट होता है, जोकि आपको तगड़ा झटका दे सकता है।
चार्जिंग करते समय रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक वाहन जरूरत पड़ने पर ही चार्ज करें। बिना वजह गाड़ी को चार्ज करने से बचें जब भी चार्ज करें इस बात पर ध्यान दें कि वायरिंग सही हो। खराब वायरिंग के चलते शॉर्ट सर्किट के कारण आग भी लग सकती है। चार्जर में लगी रबड़ का ध्यान रखें। अगर आप इन जरूरी बातो का ध्यान रखेंगे तो आपको EV से करंट नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: होली पर बाइक चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines