Camping Tent For Car: एडवेंचर पर जाना सभी को पसंद है। लोग अपनी कार में लेह लद्दाख समेत लंबी दूरी और पहाड़ों पर कैंपिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कार की छत पर लगने वाले कैंपिंग टेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

कैंपिंग का मजा होगा दोगुना

इन वीडियो में अलग-अलग तरह के कैंपिंग हट हैं, ये किसी भी कार की छत पर आसानी से लग जाते हैं। कार हैचबैक हो या एसयूवी यह सभी साइज की कारों पर लगाए जा  सकते हैं। इसमें दो लो आसानी से सो सकते हैं। लोहे व कपड़े से बने यह टैंट हाउस काफी मजबूत दिख रहे हैं।

विज्ञापन

छत से कुछ ऊपर उठकर लगाया जाता है

वीडियो में दिख रहा है कि यह कार की छत से आगे तक खुलता है। इससे उतरना और चढ़ना आसान है। ये कार की छत से कुछ गेप पर ऊपर लगता है, जिससे कार की छत को नुकसान होने का खतरा भी नहीं रहता है। इसका हेड रूम भी काफी ऊंचाई पर रखा गया है। जिससे लंबी हाइट वाले लोग आसानी से इसे यूज कर सकें।

विज्ञापन

आसानी से कार में रख सकते हैं

कार में इसे आसानी से रख सकते हैं। यह मुड़कर किसी सूटकेस की तरह हो जाता है। यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरते हैं। इसमें वजन कम है। इसे छोटी से छोटी कार व बिग साइज किसी भी कार के साथ यूज कर सकते हैं। इसमें कार की छत की बजाए जमीन पर भी रखकर इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

टैंट हाउस के बारे में पूछ रहे लोग

नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। लोग बार-बार इन वीडियो को देख रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर लोग कमेंट कर इस टैंट हाउस के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। इसके वजन, कीमत और मजबूती के बारे में पता कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ