Auto Expo 2025 के मौके पर चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने इंडिया में अपनी Sealion 7 को पेश कर दिया है। Bharat Mobility 2025 के तहत आयोजित किए गए इस इवेंट पर दुनियाभर की नजरें बनी हुई हैं। ऐसे में BYD की तरफ से पेश हुई इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 की कीमत क्या होगी? इनके लिए बुकिंग कब से शुरू की जाएगी और डिलीवरी कब तक की जाएगी? इन सभी सवालों का जवाब हम आपको इस खबर के जरिए दे रहे हैं। आइए जानते हैं…
कब होगा कीमतों का ऐलान?
Auto Expo 2025 के दौरान इंडिया में BYD की ओर से पेश की गई Sealion 7 में कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV में दमदार बैटरी के साथ लंबी रेंज को ऑफर किया है। BYD Sealion 7 की कीमतों का ऐलान 17 फरवरी से किया जाएगा।
Sealion 7 के फीचर्स
BYD की नई Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV में 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और व्हीकल टू लोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा नापा लेदर सीट, 128 कलर एंबिएंट लाइट्स, वायरलेस फोन चार्जर, वॉटर ड्रॉप टेल लैंप, व्हीकल टू लोड और 12 स्पीकर दिए गए हैं।
बैटरी की परफॉर्मेंस कैसी?
कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV में 82.56 kWh की क्षमता वाली दमदार बैटरी दी है। इसमें लगी मोटर सिर्फ 4.5 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने की पावर रखती है। सिंगल चार्ज में 567 किलोमीटर की अधिकतम रेंज दी गई है। कार में 390 किलोवाट की पावर वाला मोटर दिया गया है, जो 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
Sealion 7 की कीमत
BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमत पर फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया है लेकिन कंपनी के मुताबिक अगले महीने 17 फरवरी को इसकी कीमत को अनाउंस कर दिया जाएगा। वहीं कार की बुकिंग आज यानी 18 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। ग्राहक इस SUV को 70 हजार रुपये से बुक कर सकते हैं। यही नहीं आज से बुकिंग शुरू करने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से स्पेशल बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दुनिया में तहलका मचाने के बाद VinFast की भारत में एंट्री, पेश की नई इलेक्ट्रिक कारें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines