BYD Sealion 6 को इस बार ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था और अभी हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखना गया है। सोर्स के मुताबिक इसे भारत में जल्द किया जा सकता है। आपको बता दें कि BYD सीलियन 6 भारत में बिक्री के लिए पेश किया जाने वाला BYD का पहला प्लग-इन-हाइब्रिड मॉडल होगा। वैसे इस कार को ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील जैसे बाज़ारों में बिक्री की पेश किया जा चुका है। BYD ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह भारत में Sealion 6 को कब तक लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने मिलेगा । लेकिन उसे पहले एक बता बता दें कि इस गाड़ी की रेंज 1092 किलोमीटर (कंबाइंड रेंज) बताई जा रही है…
1092 किलोमीटर की रेंज मिलेगी
ग्लोबल लेवल पर, Sealion 6 को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसमें एक मॉडल1.5-लीटर इंजन से लैस है जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। इसे 215bhp की ताकत और 300Nm का टॉर्क मिलता है। इसके ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वैरिएंट में 1.5-लीटर इंजन का टर्बोचार्ज्ड वैरिएंट है जो आगे और पीछे दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है। यह वैरिएंट 319bhp की ताकत और 550 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि दोनों वैरिएंट 18.3 kWh बैटरी पैक से लैस हैं, फ्रंट-व्हील-ड्राइव वैरिएंट की कुल रेंज 1092 किमी (कंबाइंड रेंज) है, जबकि AWD वैरिएंट की रेंज 961 किमी(कंबाइंड रेंज) है।
डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स
Sealion 6 एक एसयूवी है औ इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है। इसके व्हील आर्च के चारों ओर क्लैडिंग का उपयोग शामिल है। वहीं इस कार के फ्रंट बम्पर पर कई प्रकार के कट हैं जो एयर इंटेक के रूप में काम करते हैं। Sealion 6 में एक बड़ी फ्रीस्टैंडिंग 15.6 इंच की घूमने वाली टचस्क्रीन भी देखने को मिलती है। इसमें हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ इलेक्ट्रिक रूप से एडजेस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल ज़ोव क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग , एक हेड-अप डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक 12-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल किया गया है। BYD Sealion 6 की संभावित कीमत 30 लाख रुपये से आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार की बैटरी कितने साल चलेगी? EV खरीदने से पहले जरूर जानें
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines