हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस दिवाली BYD Seal इलेक्ट्रिक कार से लेकर नई Mercedes-Benz Coupe तक होगी लॉन्च, देखें लिस्ट

BYD Seal को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। BYD Seal में 82.5kWh का बैटरी पैक मिलेगा।

विज्ञापन
BYD Seal

BYD Seal: नवंबर 2023 में धनतेरस, दिवाली, छठ पर्व आदि त्यौहारों को ध्यान में रखकर कई कार निर्माता कंपनी अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। नवंबर माह में इलेक्ट्रिक कार, लग्जरी सेडान कार और स्पोर्ट्स बाइक पेश की जा सकती हैं। आइए आपको आने वाली कारों व बाइकों के बारे में बताते हैं।

BYD Seal

यह इलेक्ट्रिक सेडान कार है। अनुमान है कि यह जल्द ही लॉन्च होगी। यह कार शुरुआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। BYD Seal को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। BYD Seal में 82.5kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। इस कार में 530 PS की पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होगा। यह कार सिंगल चार्ज पर लगभग 700 km की ड्राइविंग रेज देगी। इस कार में 61.4 kWh बैटरी पैक का भी ऑप्शन मिलेगा। अनुमान है कि यह कार 1 नवंबर को लॉन्च होगी। यह हाई रेंज कार है।

Land Rover Defender

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLC Coupe

यह कूपे कार है, जो नवंबर में लॉन्च होगी। यह कार 65 लाख रुपये में ऑफर की जाएगी। इसमें अलग-अलग सात वेरिएंट मिलेंगे। यह हाईब्रिड कार 2-लीटर इंजन पावर के साथ मिलेगी। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलेंगे। कार के पेट्रोल वर्जन में 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क और डीजल पर 197 PS की पावर और 440 Nm का टॉर्क मिलेगा। कार में 11.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। अनुमान है कि यह कार 1 नवंबर को लॉन्च होगी। यह सुपर लग्जरी कार है।

यह गाड़ियां भी होंगी लॉन्च 

इसके अलावा त्यौहारों पर Ferrari Purosangue, Land Rover Defender 5-door, Skoda Octavia RS IV और 2023 Volkswagen Polo 15 Nov के लॉन्च होने का अनुमान है। वहीं, KTM E-Duke 16 Nov, Lamborghini Revuelto 20 Nov, Harley Davidson EDT600R 28 Nov को लॉन्च होगी। वहीं, Honda CB350 Cruiser और Honda XL750 Transalp 29 Nov को लॉन्च होगी। Kawasaki Eliminator 400 बाइक 30 Nov को लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola