इस साल मार्च में BYD India ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Seal EV को लांच किया था। अपनी रेंज और कीमत के चलते इस कार ने खूब वाह वाही लूटी थी। BYD Seal EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन केमिलते हैं। इसमें एक 61.44 kWh बैटरी पैक है जो केवल डायनेमिक रेंज वेरिएंट के साथ आता है उसके बाद 82.56 kWh बैटरी पैक है, जो दो वेरिएंट्स – प्रीमियम रेंज और परफॉर्मेंस के साथ आता है। 1.25 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि अब तक इसे1000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।
कीमत और वेरिएंट (कीमतें एक्स-शोरूम)
BYD Seal EV डायनामिक
- 41 लाख रुपये
BYD Seal प्रीमियम
- 44.55 लाख रुपये
BYD Seal परफॉरमेंस
- 53 लाख रुपये
पावरट्रेन और रेंज
BYD Seal EV की रेंज की बात करें तो इसका डायनामिक वेरिएंट फुल चार्ज में 510km की रेंज ऑफर करता है यह 201hp की पावर और 310Nm का टॉर्क देता। जबकि प्रीमियम वेरिएंट 308hp की पावर और 360Nm का टॉर्क देता। सिंगल चार्ज में 650 km चलता है और परफॉरमेंस वेरिएंट 580km की रेंज ऑफर करता है, यह 522hp की पावर और 670 का टॉर्क देता। डेली यूज़ से लेकर लॉन्ग ड्राइव पर इस कार को आराम से ले जाया जा सकता है।
फीचर्स और इंटीरियर
डिजाइन के मामले में BYD Seal EV इम्प्रेस करती है और इसमें कई ऐसे कमाल के फीचर्स हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और लेवल 2 एडास जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।
इस कार को आप ऑरोरा व्हाइट, कॉसमॉस ब्लैक, अटलांटिस ग्रे और आर्कटिक ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि सेफ्टी में इसे 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है।
स्पेस के मामले में भी BYD seal काफी शानदार कार है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कीमत और रेंज के मामले में यह एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। यह BMW, Volvo, Audi, MG और Hyundai को भी कड़ी टक्कर देती है।
यह भी पढ़ें: CNG बाइक का कर रहे हैं इंतजार ? तो जान लें 3 बड़ी कामियां
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines