हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आकर्षक कलर और स्मार्ट फीचर्स BYD की नई micro electric car Seagull पेश, जानें कीमत

विज्ञापन
फाइल फोटो

EV Cars: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। कंपनियां भी कम कीमत में बेहतर फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के साथ इन कारों को मार्केट में पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में BYD ने अपनी नई micro electric car Seagull को बाजार में पेश किया है।

बेहद Sleek और स्टाइलिश Mini Electric Car

कंपनी के मुताबिक यह कार सिटी के लिए खास तौर पर बनाई गई है। यह बेहद Sleek और स्टाइलिश Mini Electric Car है। dynamic lines और sharp angles के साथ यह कार दिखने में बेहद आकर्षक है। तेज रोशनी वाली हेडलाइट्स दी गई हैं।

और पढ़िए – Sporty लुक और Coupe स्टाइल Hyundai ने लॉन्च की अपनी नई क्रॉसओवर SUV ‘Mufasa’

BYD Seagull

 

4 सीटर आरामदायक फैमिली कार है

कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm है। कार की ऊंचाई 1540 mm की है। इसमें 2500 mm. व्हीलबेस दिया गया है, जो इसे तीव्र मोड़ पर चलते हुए नियंत्रित रखते हैं। 4 सीटर यह काम एक आरामदायक फैमिली कार है। कार में 55 kW और 70 kW बैटरी पैक में मिलता है। कार की टॉप स्पीड 130 km/h है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 400 km तक चलती है। कार को कॉम्पैक्ट आकार में रखा गया है। कार शुरूआती कीमत 9 लाख रुपये  एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। फिलहाल यह कार चीन में पेश की गई है। भविष्य में इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें