हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata EV या BYD Seagull 10 लाख से कम बजट में कौन सी इलेक्टिक कार आपके लिए बेहतर?, जानें कैपैरिजन

विज्ञापन
फाइल फोटो

BYD Seagull EV VS Tata Tiago EV: इलेक्ट्रिक कार लोगों के बीच नया क्रेज है। लिथियम बैटरी की कम उपलब्धता होने के चलते फिलहाल इन कारों की कीमत कुछ अधिक है। आइए आपको इस खबर में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली दो ईवी कार की ड्राइविंग रेंज, फीचर्स के बारे में बताते हैं।

BYD Seagull EV

सिंगल चार्ज पर 400 km की ड्राइविंग रेंज

कार की टॉप स्पीड 130 km/h है। कार को कॉम्पैक्ट आकार में रखा गया है। कार शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। यह दमदार कार सिंगल चार्ज पर 400 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे सिस्टम मिलेंगे। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस दमदार का कार को चीनी बाजार में पेश किया है। BYD की यह माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है। यह इंडियन मार्केट में कब आएगी फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल कंपनी इंडिया में BYD Atto 3, BYD e6 को बेचता है। अनुमान है कि इंडियन बाजार में Seagull E और BYD Seal को पेश करेगी।

 

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm

यह 4 सीटर आरामदायक फैमिली कार है। कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm है। BYD Seagull बेहद स्लीक और स्टाइलिश मिनी इलेक्ट्रिक कार है। इसमें डायनेमिक्स लाइव और शॉर्प एंगल मिलते हैं। कार में 2500 mm. का व्हीलबेस दिया गया है, जो इसे तीव्र मोड़ पर चलते हुए नियंत्रित रखते हैं। कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm है। कार की ऊंचाई 1540 mm की है। कार में क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। कार में 55 kW और 70 kW बैटरी पैक में मिलता है।

Tata Tiago EV

डुअल फ्रंट एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है। टाटा टियागो ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60. (Xanax) 34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। यह कार डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं और यह हैचबैक कार है। इसमें कई अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन

फाइल फोटो

सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम और ऑटो एसी फीचर दिया गया है। कार में 240 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाजार में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। कार 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola