---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार, बस इसी का था इंतजार! 10 लाख में, 400 km की रेंज

BYD Seagull: इलेक्ट्रिक कार मार्केट का नया ट्रेंड है। फिलहाल इन कारों की कीमत अधिक है। लेकिन लोगों को ऐसी ईवी कार पसंद हैं जिसकी कीमत कम हो और जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज देती हों। इसी सेगमेंट में चीन कार निर्माता कंपनी BYD ने इंडिया में नया ट्रेडमार्क Seagull का रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी कीमत […]

---विज्ञापन---

BYD Seagull: इलेक्ट्रिक कार मार्केट का नया ट्रेंड है। फिलहाल इन कारों की कीमत अधिक है। लेकिन लोगों को ऐसी ईवी कार पसंद हैं जिसकी कीमत कम हो और जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज देती हों। इसी सेगमेंट में चीन कार निर्माता कंपनी BYD ने इंडिया में नया ट्रेडमार्क Seagull का रजिस्ट्रेशन करवाया है।

अभी कीमत और पावरट्रेन का खुलासा नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की यह धाकड़ कार चीन में 78,000 CNY और 95,800 CNY(चीनी रुपये) में मिलती है। भारतीय करेंसी के अनुसार यह 9.4 लाख और 11.4 लाख रुपये एक्स शोरूम आएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसके पावरट्रेन और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

---विज्ञापन---

कार में 38 kWh का बैटरी पैक

इस कार में 38 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह दमदार बैटरी कार को एक बार फुल चार्ज होने पर 405 km की हाई ड्राइविंग रेंज देगी। अनुमान है कि यह कार 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। BYD Seagull में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 5-इंच का कंसोल मिलेगा।

---विज्ञापन---

पहले भी BYD Sea Lion नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करवाया

पहले से बाजार में BYD की इलेक्ट्रिक कार Atto 3 मिलती है। वहीं, इससे पहले भी कंपनी BYD Sea Lion नाम से अपने नई कार का ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करवा चुकी है। BYD ग्लोबल मार्केट में बड़ा नामी ब्रांड है। यह अपनी हाई ड्राइविंग रेंज इलेक्ट्रिक कारों के लिए जाना जाता है।

MG Comet EV और TaTa Tiago EV से मुकाबला 

BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG Comet EV और TaTa Tiago EV से मुकाबला करेगी। फिलहाल MG Comet EV इंडियन बाजार की सस्ती ईवी कार बनकर उभरी है। यह ईवी कार 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस कार में12.8-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्लैट बॉटम स्टीरियरिंग व्हील दिया गया है।

---विज्ञापन---
BYD Seagull ev car trademark registered in india

BYD Seagull ev car trademark registered in india

BYD Seagull में130 km/h की टॉप स्पीड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजार में यह जानदार कार 70 kW मोटर के साथ मिलेगी। यह कार 94 bhp की पावर देगी। BYD Seagull सड़क पर 130 km/h की टॉप स्पीड देगी। BYD Seagull कंपनी की पांच डोर धांसू कार होगी। जिसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---

BYD Seagull की लंबाई 3780 mm

BYD Seagull की लंबाई 3780 mm, चौड़ाई 1715 mm और ऊंचाई 1540 mm होगी। कार में 2500 mm का व्हील बेस मिलेगा। जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें अलॉय व्हील के साथ एलईडी हेडलाइट और टेल लाइन मिलेंगी।

First published on: Aug 17, 2023 06:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola