YD EMax7: भारतीय कार बाजार में BYD धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रही है। अब कंपनी फैमिली क्लास को टारगेट करने की तैयारी कर रही है। इस साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कंपनी अपनी नई MPV लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल का नाम BYD EMax7 बताया जा रहा है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल में क्या कुछ खास और नया देखने को मिल सकता है।
530 किलोमीटर की रेंज
भारत में BYD EMax7 को इस साल अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह एक इलेक्ट्रिक मॉडल होगा जोकि हाई रेंज के साथ आएगा। इसमें कई बेस्ट इन क्लास फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
नई BYD EMax7 इलेक्ट्रिक MPV में 71.8 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फुल चार्ज में यह कार 530 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने के लिए इसे 8.6 सेकेंड का समय लगता है। यह फ्रंट व्हील ड्राइव कार होगी।
कितनी होगी कीमत ?
नया मॉडल 6-7 सीटर में आएगा। कैप्टन सीट का भी ऑप्शन मिलेगा।इस नए मॉडल का सीधा मुकाबला Toyota Innova Hycross के साथ होगा। ऐसा अनुमान है कि नई BYD EMax7 की कीमत करीब 28-30 लाख रुपये तक जा सकती है। या फिर कीमत इसके आस-पास भी रह सकती है। लेकिन BYD जैसे नए ब्रांड के लिए ग्राहक इतने पैसे शायद ही खर्च करे…
मिल सकते हैं ये फीचर्स
नई BYD eMax 7 में 7 लोगो के बैठने की जगह मिलेगी। यह 3rd Row के साथ आएगी। इसमें एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ऑटो होल्ड, ब्रेक असिस्ट, सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, एक 12.8 इंच रोटेटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलाइट के साथ टेललाइट, फॉलो मी लैंप, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन और ऑटो एसी की सुविधा मिलेगी। भारत में लगातार फैमिली क्लास को टारगेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इथेनॉल से चलेगी Hero की नई Xtreme 160R 2V, ABS के साथ ड्रेग रेस टाइमर जैसे फीचर्स हुए शामिल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
10 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines