BYD भारत में अपनी नई eMax 7 MPV लॉन्च किया है। यह भारत की पहली 6/7 सीटर कार है। लॉन्च से पहले ही इसकी बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं। ग्राहकों ने भी इस गाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है। अब ग्राहक BYD ब्रांड पर भरोसा करने लगे हैं। कीमत की बता करें तो BYD eMAX 7 के एंट्री-लेवल प्रीमियम ट्रिम की कीमत 26.90 लाख रुपये से शुरू होती है, और टॉप-स्पेक सुपीरियर ट्रिम के लिए 29.90 लाख रुपये तक जाती है।
यह एक 3rd Row इलेक्ट्रिक एमपीवी है जिसका लक्ष्य भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड को टक्कर देना है। इस नई ईमैक्स 7 की डिलीवरी आने वाले हफ्तों में शुरू होने वाली है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और रेंज के बारे में…
सिंगल चार्ज में 530 km की रेंज
BYD eMax 7 में 6 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह प्रीमियम और सुपीरियर ट्रिम में उपलब्ध है। प्रीमियम ट्रिम में 55.4kWH की बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज पर 420km की रेंज ऑफर करता है। वहीं इसके सुपीरियर ट्रिम में 71.8kWh की बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज पर यह कार 530 km की रेंज ऑफर करती है।
BYD की ओर से इसकी बैटरी, मोटर और मोटर कंट्रोलर पर आठ साल की वारंटी दी गई है। इसके अलावा छह साल का रोड साइड असिस्टेंस, 7kW का होम चार्जर को दिया जाएगा। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD ,EPFऔर ADAS को शमिल किया है।
BYD eMAX7 के फीचर्स
नई BYD eMAX7 इलेक्ट्रिक एमपीवी में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें इंच के अलॉय व्हील्स, क्रिस्टल फ्लोटिंग एलईडी हेडलाइट्स, ब्लैक और ब्राउन ड्यूल टोन इंटीरियर, वेंटिलेटिड सीटें (फ्रंट ), 12.8 इंच का रोटेशनल इंफोटेनमेंट सिस्टम,वायरलैस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ, 580 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस (तीसरी रो फोल्ड करने के बाद), सेकेंड रो में 60:40 स्प्लिट की सुविधा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इस 7 सीटर SUV पर 2.80 लाख का डिस्काउंट! ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines