हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

BYD की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च, 500km की मिलेगी रेंज

BYD eMax 7 Launch: इस नई 7 सीटर कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन

BYD eMax 7: दिग्गज चीनी कार निर्माता कंपनी BYD अब भारत में अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने जा रही है। इस बार कंपनी का फोकस फैमिली क्लास को टारगेट करने का रहेगा। 8 अक्टूबर को नई BYD E-MAX7 इलेक्ट्रिक MPV पेश की जायेगी। यह इंडिया में E6 MPV की जगह पर पेश की जा सकती है।

नई BYD eMax 7 को कई अपडेटेड फीचर्स और नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। खास बात ये है कि नया मॉडल न सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी नए नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। क्या कुछ खास और नया आपको इसमें मिलेगा ? आइये जानते हैं।

6 और 7-सीटर का ऑप्शन

नई BYD eMax 7 में 6 और 7-सीटर का ऑप्शन मिलेगा। इस समय भारत में 7-सीटर गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब BYD ने भी भारत में 7 सीटर मॉडल लॉन्च करने की योजना बना ली है। नई BYD eMax 7 में E6 की तुलना में ज्यादा रेंज मिलेगी साथ ही इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स को भी अपडेट किया जाएगा। माना जा रहा है कि BYD की ये कार टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर देगी।

नए फीचर्स

नई BYD eMax 7 में नया 12.8 इंच की टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें नया वायरलेस चार्जर और एक बड़ा  सनरूफ दिया जा सकता है। इस कार में आरामदायक सीटें देखने को मिलने वाली हैं। इतना ही नहीं इसमें वेंटिलेटेड सीटों की सुविधा भी दी जा सकती है  जो इसके टॉप मॉडल में ही देखने को मिलेंगी।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें Level-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुविधा भी दी जा सकती है।

नई BYD eMax 7 में को दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा इसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh के बैटरी पैंक देखने को मिल सकता है। सोर्स के मुताबिक नई BYD eMax 7 सिंगल चार्ज पर 500km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। कीमत को लेकर अभी तक इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: 809km की रेंज, 31 मिनट में चार्ज, Mercedes की इस इलेक्ट्रिक कार का देश हुआ दीवाना, जानें 3 बड़ी खूबियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें