New BYD Atto-3: चीनी की कार निर्माता कंपनी BYD ने भारत ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Atto 3 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में न सिर्फ बढ़िया रेंज मिलती है बल्कि इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस कार का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है। BYD के पास अभी कारों की बहुत बड़ी रेंज नहीं है लेकिन जितने भी मॉडल बाजार में हैं वो सब वैल्यू फॉर मनी लगते हैं।
BYD Atto-3 में क्या खास?
BYD Atto-3 के नए अपडेटेड मॉडल को नए कॉसमो ब्लैक कलर के साथ पेश किया है जो इसे प्रीमियम बनाता हैं। इतना ही नहीं यह कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें कंपनी ने 49.92 kWh का बैटरी पैक मौजूद है जो फुल चार्ज पर यह 468 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। Atto 3 के अब तीन ट्रिम हैं मार्केट में मौजूद हैं जो हैं डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर। इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड दिए गये हैं।
Dynamic
Premium
Superior
49.92 kWh battery
60.48 kWh battery
60.48 kWh battery
468km range (ARAI)
521km range (ARAI)
521km range (ARAI)
17-inch alloys1
8-inch alloys
18-inch alloys
0-100kph in 7.9 seconds
0-100kph in 7.3 seconds
0-100kph in 7.3 seconds
जबरदस्त रेंज
BYD Atto-3 की रेंज आपको इम्प्रेस कर सकती है। इसका सुपीरियर वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 480 किमी की रेंज प्रदान करता है जबकि इसका प्रीमियम वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 521 किमी की रेंज ऑफर करता है। कार में आपको फस्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। केवल 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होती है।
BYD Atto 3
Safety Features
Airbags
7 airbags
Rear Parking Camera
Yes
All Wheel Disc Brakes
Yes
Automatic Emergency Braking
Yes
Adaptive Cruise Control
Yes
Blind Spot Detection
Yes
Lane Keep Assist
Yes
BYD Atto-3 में मिलते हैं एडवांस्ड फीचर्स
नई Atto 3 में आपको कई अच्छे फीचर्स मिल जायेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या है कीमत
BYD Atto-3 अपडेटेड रेंज की एक्स शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये से शुरू होती है। BYD की कारें कम कीमत की वजह से खूब पसंद की जाती हैं। नई Atto 3 का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS से होगा। इस समय कंपनी के भारत में 23 शहरों में 26 डीलरशिप हैं, जिसे बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज, एक लाख का डिस्काउंट! Honda लाया गजब ऑफ़र, ऐसे उठायें फायदा