5 मिनट के चार्ज पर 400 KM चलेगी कार, BYD की नई सुपरफास्ट टेक्नोलॉजी

BYD Super E-Platform: चीन की मशहूर ऑटो कंपनी BYD एक सुपरफास्ट बैटरी टेक्नोलॉजी लेकर आई है, जो सिर्फ 5 मिनट चार्ज होकर 400 किमी तक चल सकती है। यह नई टेक्नोलॉजी EV इंडस्ट्री में गेम चेंजर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

BYD Super E-Platform

BYD Super E-Platform

BYD Super E-Platform: अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार उतनी ही जल्दी चार्ज हो जाए जितना पेट्रोल या डीजल भरवाने में समय लगता है। BYD ने इसे सच कर दिखाया है। अब EV मालिकों को घंटों चार्जिंग स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई Super E-Platform टेक्नोलॉजी से सिर्फ 5 मिनट में 400 KM की रेंज मिलेगी यानी हर 1 सेकंड के चार्ज पर 1 KM की ड्राइविंग। यह नई टेक्नोलॉजी न सिर्फ Tesla को टक्कर देगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों को और भी आसान और दमदार बना देगी।

BYD की नई चार्जिंग तकनीक से मिलेगी दोगुनी स्पीड

चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने अपनी नई Super E-Platform चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा की है, जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। इस नई तकनीक से कारें सिर्फ 5 मिनट चार्ज होकर 400 किलोमीटर तक चल सकेंगी। यह सिस्टम 1,000 किलोवॉट (1 मेगावॉट) की चार्जिंग क्षमता देता है, जो टेस्ला की 500 किलोवॉट चार्जिंग स्पीड से दोगुनी तेज है। कंपनी के संस्थापक वांग चुआनफू ने इसे शेन्जेन स्थित मुख्यालय में लॉन्च किया और कहा कि इससे इलेक्ट्रिक कारें उतनी ही जल्दी चार्ज हो सकेंगी, जितनी तेजी से पेट्रोल या डीजल गाड़ियों में ईंधन भरा जाता है।

Han L सेडान और Tang L SUV के साथ होगी शुरुआत

BYD की यह नई सुपर चार्जिंग तकनीक सबसे पहले Han L सेडान और Tang L SUV में इस्तेमाल होगी। इन गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इनका लॉन्च अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में होगा। कंपनी ने चीन में 4,000 से ज्यादा सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान ग्राहकों को चार्जिंग की परेशानी न हो। इन वाहनों में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये तेजी से चार्ज होंगी और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी होंगी। खास बात यह है कि इन बैटरियों में 10C चार्जिंग मल्टीप्लायर दिया गया है, जिससे वे सिर्फ 6 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती हैं। यह इस समय दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी मानी जा रही है।

Tesla को टक्कर देगा BYD का सुपरचार्जर

BYD की यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाली है। Super E-Platform की मदद से EV मालिकों को लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग की कोई परेशानी नहीं होगी। यह टेक्नोलॉजी BYD को Tesla जैसे बड़े ब्रांड्स से आगे ले जाने में मदद करेगी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा फेमस बनाएगी। इस प्लेटफॉर्म पर बनी Han L EV सेडान में 83.2 kWh LFP बैटरी होगी, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुई BYD Sealion 7 SUV में भी दी गई है। यह कार सिर्फ 2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ सकती है, जिससे यह कई सुपरकार्स को भी टक्कर देगी।

जल्द लॉन्च होगी नई EV, कीमत 32 से 42 लाख रुपये के बीच

Han L और Tang L की कीमत 270,000 – 350,000 युआन (लगभग 32 लाख – 42 लाख रुपये) के बीच होगी। इन गाड़ियों में 1000V हाई-वोल्टेज सिस्टम और 10C चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे चार्जिंग स्पीड बहुत तेज होगी और बैटरियों की लाइफ भी लंबी चलेगी। यह नई टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक कारों को और ज्यादा सुविधाजनक बनाएगी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट करेगी। BYD की यह पहल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेज और ज्यादा एफिशिएंट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ