हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सावधान! सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय न भूलें ये 5 बातें, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में

अगर आप इन दिनों एक सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको बेहतर डील मिल सकती और आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

Used electric scooter Buying Tips: इस समय बाजार में नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आने लगे हैं जिसकी वजह से अब बाजार काफी बड़ा हो गया है। एक तरफ जहां नए मॉडल खूब बिक रहे हैं तो वहीं पुराने (Used/Second-hand) इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी डिमांड बढ़ने लगी है। कम कीमत में ग्राहकों को बढ़िया मॉडल मिल जाता है। इतना ही नहीं आपको EMI का भी ऑप्शन मिल जाता है।

लेकिन कई बार सस्ते के चक्कर में लोग पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद तो लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें बहुत पछताना पड़ता है और उनके पैसों का भी नुकसान होता है। यानी की लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए  हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर सकते हैं।

सर्विस हिस्ट्री चेक करें

आप जो सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं इसकी सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपको बाइक के बारे में काफी कुछ पता चल जायेगा जो आपके लिए आगे के लिए भी सही रहेगा। इसके अलावा बाइक की बॉडी और अन्य पार्ट्स को भी देख लें।

राइड जरूर करें

जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आपने पसंद किया है उसे थोड़ा चलाकर जरूर देखें इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि स्कूटर की कंडीशन कैसी है। बाइक चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है।

मैकेनिक को भी दिखा लें

अगर आपके लिए संभव हो तो डील करने से पहले अपने किसी जानकार या मैकेनिक को भी पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखा दें, क्योंकि मैकेनिक, चेक करके आपको बता देगा कि इसे खरीदें या नहीं।

इंश्योरेंस के पेपर्स भी देख लें

सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर के  इंश्योरेंस जरूर देख लें, कई बार इंश्योरेंस खत्म हो जाता है और लोग कराते नहीं है। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।

NOC लेना न भूलें

सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय, स्कूटर के मालिक से उसकी NOC जरूर ले लें। साथ ही ध्यान रखे कि स्कूटर पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर स्कूटर को लोन लेकर ख़रीदा गया है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: SUV छोड़ लोग खरीद रहे हैं मारुति की ये कार, 4 महीने में बना दिया बिक्री का रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें