नई दिल्ली: 1 जून 2023 से देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी की रकम 15,000 रुपए प्रति किलोवाट से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवाट करने का ऐलान किया है।
ईवी टू व्हीलर पर यह पड़ेगा असर
1 जून से यह नया आदेश लागू हो रहा है। जिसके बाद अनुमान है कि आपके चहेते टू व्हीलर निर्माता कंपनी ओला, होंडा, एथर, हीरो आदि के ईवी स्कूटर खरीदने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़े। बता दें कि भारी उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि घटी हुई सब्सिडी सभी रजिस्ट्रेशन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर 1 जून से लागू होगी।
ये भी पढ़ेंः Tata Altroz क्यों है खास? इसकी एक बड़ी वजह आई सामने, जानें
प्रोत्साहन सीमा को पहले ही घटाया गया
इससे पहले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन सीमा को पहले ही 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सब्सिडी में कटौती की वजह से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मेकर्स फीचर्स और बैटरी पैक में कटौती कर सकते हैं। बता दें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अप्रैल 2023 में सबसे अधिक बिक्री हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ओला टू व्हीलर की 21882 यूनिट्स बेची गई।
एथर एनर्जी अप्रैल में 7746 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स रही। कंपनी ने अपने जानदार स्कूटर आईक्यूब के अप्रैल 2023 में 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे नंबर पर एम्पियर व्हीकल ने 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद एथर एनर्जी अप्रैल में 7,746 इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजाज ऑटो ने 4,013 यूनिट्स, हीरो इलेक्ट्रिक ने 3,331 यूनिट्स की बिक्री की है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Maruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
3 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
23 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 days agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines