1 जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
नई दिल्ली: 1 जून 2023 से देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी की रकम 15,000 रुपए प्रति किलोवाट से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवाट करने का ऐलान किया है।
1 जून से यह नया आदेश लागू हो रहा है। जिसके बाद अनुमान है कि आपके चहेते टू व्हीलर निर्माता कंपनी ओला, होंडा, एथर, हीरो आदि के ईवी स्कूटर खरीदने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़े। बता दें कि भारी उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि घटी हुई सब्सिडी सभी रजिस्ट्रेशन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर 1 जून से लागू होगी।
इससे पहले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन सीमा को पहले ही 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सब्सिडी में कटौती की वजह से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मेकर्स फीचर्स और बैटरी पैक में कटौती कर सकते हैं। बता दें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अप्रैल 2023 में सबसे अधिक बिक्री हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ओला टू व्हीलर की 21882 यूनिट्स बेची गई।
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स रही। कंपनी ने अपने जानदार स्कूटर आईक्यूब के अप्रैल 2023 में 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे नंबर पर एम्पियर व्हीकल ने 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद एथर एनर्जी अप्रैल में 7,746 इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजाज ऑटो ने 4,013 यूनिट्स, हीरो इलेक्ट्रिक ने 3,331 यूनिट्स की बिक्री की है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.