गाड़ी का इंश्‍योरेंस Online लें या Offline? आप भी हैं कन्‍फ्यूज तो पढ़ लें ये खबर

Buying car insurance online vs agent: ऑनलाइन कार इंश्योरेंस लेने में कम समय लगता है। ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन पॉलिसी लेना सस्ता रहता है।

buying car insurance online vs agent details

ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस

Buying car insurance online vs agent: इंश्योरेंस हमारे व्हीकल और फैमिली को किसी अनहोनी पर प्रोटेक्शन देता है। ऐसे में इसका सही होना जरूरी है। इन दिनों ऑनलाइन इंश्योरेंस का ट्रेंड है। लेकिन कई लोग इसे लेकर कंन्फयूज रहते हैं की Online Car insurance करवाना सही है या नहीं। वहीं, ऑनलाइन इंश्योरेंस करवाना सस्ता क्यों है। आइए आपको इस खबर में इन सब सवालों के जवाब देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

ऑन लाइन में टाइम कम लगता है

विज्ञापन

ऑफलाइन इंश्योरेंस लेने के लिए हमें फिजिकली insurance agent से मिलना पड़ता है। offline insurance किसी इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस या कार डीलर के पास जाकर लेते हैं। ऑनलाइन इंशयोरेंस में हम अपने मोबाइल, या कंप्यूटर पर इसे लेना होता है। ऑफलाइन में एजेंट से मिलना, फॉर्म भरना उसे जमा करवाना पड़ता है। ऑनलाइन में वेबसाइट या एप पर बेसिक डिटेल भरने के बाद अपना प्लान चूज करें और भुगतान करते ही पॉलिसी मिल जाती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Buying car insurance online vs agent

विज्ञापन

ट्रांसपेरेंसी और फ्रॉड

एजेंट शामिल होने के चलते ऑफलाइन में ट्रांसपेरेंसी कम होती है। एजेंटों द्वारा कई नियम छूपा लेने का खतरा रहता है। वहीं, ऑनलाइन में कई बार हमारे साथ फ्रॉड होने का खतरा बना रहता है। लोग इंश्योरेंस कंपनी की फर्जी साइट या एप बनाकर भुगतान ले जाते हैं।

ऑनलाइन इंश्योरेंस लेना पड़ता है सस्ता

ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस लेना सस्ता पड़ता है। क्योंकि इस प्रोसेस में कंपनी को एजेंट को कमीशन और एडमिनिस्ट्रेटिव खर्च नहीं करना पड़ता है। जानकारों की मानें तो क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑनलाइन इंश्योरेंस में अलग टीम होती है।

विज्ञापन

ऑनलाइन या ऑफलाइन इंश्योरेंस करवाने से पहले यह भी जानें लें

  • ऑनलाइन या ऑफलाइन इंश्योरेंस करवाने से पहले यह भी जानें लें
  • ऑनलाइन में कंपैरिजन और रिचर्स बेहतर होती है।
  • ऑनलाइन इंश्योरेंस करवाने में समय कम लगता है।
  • ऑफलाइन में हर बार डिटेल भरनी पड़ती है।
  • ऑनलाइन में पुरानी डिटेल ऑटोफिल हो जाती है।

ऑनलाइन कार इंश्योरेंस कैसे करें और किस पॉलिसी को चुनें

किसी भी इंश्योरेंस कंपनी के मोबाइल एप या उसकी वेबसाइट पर जाएं। व्हीकल की मांगी गई डिटेल भरें और प्रीमियम चेक करें। कुछ इंश्योरेंस मोबाइल एप कार की डिटेल डालने पर एक साथ कई इंश्योरेंस कंपनियों के ऑफर को कंपेयर कर दिखाते हैं। जिसमें से आप अपने पंसद का प्लान चुनकर पेमेंट कर पॉलिसी ले सकते हैं। इसके अलावा पहले सोच लें आपको किसी तरह का कवरेज चाहिए। आपकी पॉलिसी में liability, collision और चोटिल होने पर क्या प्रोटेक्शन मिल रही है, इसे चेक जरूर चेक ले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ