Buying New Car End of Calendar Year: नया घर खरीदने के बाद कार खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए दूसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होता है. ऐसे में लोग यह कोशिश करते हैं कि गाड़ी ऐसे समय में खरीदी जाए जब उन्हें सबसे अच्छा ऑफर और ज्यादा फायदे मिलें. भारत में बहुत से लोग दिवाली या फेस्टिव सीजन में नई कार घर लाने को शुभ मानते हैं. लेकिन कई बार ये सवाल भी उठता है कि क्या साल के अंत में कार खरीदना सही फैसला है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले आइए समझते हैं इसके फायदे और नुकसान.
साल के आखिर में मिलते हैं बड़े डिस्काउंट ऑफर
साल के अंत में कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा होता है डिस्काउंट. इस समय डीलर्स और कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को निकालने के लिए जोरदार ऑफर्स और छूट देती हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि नए साल में आने वाले मॉडल्स के लिए जगह बनाई जा सके. ऐसे समय में आपको वही कार कम दाम में या फिर टॉप वेरिएंट में मिल सकती है, जो बाकी समय में महंगी पड़ती.
कम वेटिंग और कम कीमत में कार खरीदने का मौका
नए साल की शुरुआत में कार कंपनियां अक्सर दाम बढ़ा देती हैं. वजह होती है प्रोडक्शन कॉस्ट में इजाफा या नए फीचर्स जोड़ना. ऐसे में अगर आप दिसंबर में कार खरीदते हैं, तो आप कीमत बढ़ने से पहले ही कार ले सकते हैं. साथ ही साल के अंत में बुकिंग कम होती है, इसलिए डिलीवरी में भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता.
एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं
इस समय डीलर्स सिर्फ कीमत में छूट ही नहीं, बल्कि कई तरह के एक्स्ट्रा फायदे भी देते हैं. जैसे फ्री इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस पैकेज या एसेसरीज पर डिस्काउंट. यह फायदे अक्सर साल के बाकी महीनों में नहीं मिलते, इसलिए यह समय आपके बजट में कार खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है.
साल के आखिर में कार खरीदने के नुकसान भी हैं
जहां फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी ध्यान में रखने चाहिए. सबसे बड़ा नुकसान है कार की रीसेल वैल्यू. अगर आप दिसंबर में कार खरीदते हैं तो अगले ही महीने यानी जनवरी में वह कार एक साल पुरानी मानी जाती है. भले ही आपने कार कुछ ही दिन पहले खरीदी हो, लेकिन रजिस्ट्रेशन डेट पुराने साल की होने से इसकी कीमत बाद में बेचते समय थोड़ी कम हो सकती है.
स्टॉक में कमी से लिमिटेड ऑप्शन
साल के अंत में डीलर्स के पास सीमित स्टॉक बचता है. ऐसे में आपका पसंदीदा मॉडल, इंजन या कलर ऑप्शन उपलब्ध न भी हो सके. कई बार लोग मनपसंद वेरिएंट न मिलने के कारण डिस्काउंट का फायदा उठाने से चूक जाते हैं, और उन्हें अगले साल ज्यादा कीमत पर गाड़ी खरीदनी पड़ती है.
फायदे और नुकसान तौलकर ही लें फैसला
साल के आखिर में कार खरीदना कई लोगों के लिए समझदारी भरा फैसला हो सकता है खासतौर पर अगर आप बजट में अच्छी डील चाहते हैं. लेकिन अगर आप रीसेल वैल्यू और ज्यादा ऑप्शन को प्राथमिकता देते हैं तो जनवरी में कार खरीदना बेहतर हो सकता है. फैसला पूरी तरह आपके बजट, जरूरत और प्लानिंग पर निर्भर करता है.
ये भी पढ़ें-इन अफोर्डेबल कारों में मिलेगा इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर, यहां देखें सस्ते और अच्छे 5 ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines