Best Used Cars under 2 Lakh: इस फेस्टिव सीजन में जहां नई कारों पर बेस्ट डील और ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं तो वहीं सेकंड हैंड कार बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। जिन लोगों का बजट बहुत कम कम होता है वो लोग used कारों की तरफ आकर्षित होते हैं।
सेकंड हैंड कार खरीदना अब बेहद आसान हो गया है। आपको ठीक वैसा ही अनुभव दिया जाता है जैसा कि एक नई कार खरीदने पर होता है। कई ब्रांड्स अब आ चुके हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक पुरानी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं।
पुरानी कार के लिए बेस्ट वेबसाइट
| No. | वेबसाइट | किन ब्रांड्स में होती है डील |
| 1 | Spinny | सभी ब्रांड की कारें |
| 2 | Cars 24 | सभी ब्रांड की कारें |
| 3 | Car Dekho | सभी ब्रांड की कारें |
| 4 | Mahindra First Choice | सभी ब्रांड की कारें |
| 5 | Maruti True Value | सिर्फ मारुति की कारें |
Used कारों के लिए ऑफलाइन बाजार
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां पर करोल बाग, नेहरू प्लेस , लाजपत नगर, कमलानगर और सरोजिनी नगर से सेकंड हैंड कार में डील कर सकते हैं। आप डीलर्स से मिलकर अपनी मनपसंद कार चुन सकते हैं।
Maruti Suzuki WagonR VXI
Maruti True value पर इस समय एक ग्रे कलर की WagonR VXi उपलब्ध है, जिसकी डिमांड 1.45 लाख रुपये है। यह कार कुल 1,06,810 किलोमीटर चली है। यह 2012 का पेट्रोल मॉडल है। इतना ही नहीं यह 1st Owner मॉडल है। गाड़ी एक दम साफ-सुथरी है। फिलहाल यह एक बेस्ट डील आपके लिए साबित हो सकती है।
Maruti Suzuki Wagon R 1.0 LXI
Spinny पर एक ग्रे कलर की WagonR LXi उपलब्ध है। जिसकी डिमांड 1.97 लाख रुपये है। यह कार कुल 57,000 किलोमीटर तक चली है। यह मॉडल 2012 का मॉडल है। यह पेट्रोल कार है और 1st Owner मॉडल है। इसमें 1000 cc का इंजन लगा है। यह कार कम चली है और इसकी कीमत भी कम है। यह आपके लिए अच्छी डील हो सकती है।
Maruti Wagon R 1.0 LX
Cars24 पर इस समय मारुति सुजुकी वैगन-आर 1.0 LX उपलब्ध है। यह फर्स्ट ओनर मॉडल है। कार कुल 93,282 किलोमीटर तक चली है। सफेद रंग में यह कार आपको मिलेगी। कार एक दम साफ सुथरी है। आप इस कार के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
Hyundai i10 Magna 1.2L
Cars 24 पर आपको 1.94 लाख रुपये में आपको हुंडई i10 Magna 1.2L मॉडल उपलब्ध है। इस कार की डिमांड 65,182 किलोमीटर तक चली है। यह 2nd ओनर मॉडल है। यह कार ग्रे कलर में उपलब्ध है।
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
गाड़ी स्टार्ट करें
गाड़ी स्टार्ट करें, उसके बाद बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें। अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा गर्म होती है तो ऐसी कार की ड्राइव न ले और डील आगे न बढ़ाए।
सभी पेपर्स चेक करें
जिस कार को खरीदने जा रहे हैं, सबसे पहले सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें। ध्यान रहे सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें, फोटो कॉपी, या मोबाइल में पेपर्स न देखें, यह धोखा हो सकता है।
गाड़ी चलाकर देखें
गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लें, और आराम से ध्यान से चलायें। ड्राइव के दौरान यह चेक करें कि इंजन से कोई आवाज तो नहीं आ रही, सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें।
स्टीयरिंग व्हील चेक करें
गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है। ऐसी डील न करें।
धुंए को चेक करें
गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 4.90 लाख में BMW ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! फुल चार्ज में चलेगा इतना किलोमीटर
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
12 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
16 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
18 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines