Used Maruti Cars under 2 Lakh: भारत में नई-नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ सेकंड हैंड कारों की भी खूब मांग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल गर्मियों में पुरानी कारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिलता है। जो लोग एक नई कार खरीदने में असमर्थ हैं उनके लिए पुरानी कार बेस्ट ऑप्शन साबित होती हैं। अगर आप भी बढ़िया कंडीशन वाली एक पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको True Value और Spinny पर उपलब्ध कुछ अच्छे मॉडल की जानकारी दे रहे हैं।
2 लाख से कम में खरीदें मारुति की कार
Spinny पर बढ़िया कंडीशन में सेकंड हैंड कारें आसानी से मिल जायेंगी। यहां पर साल 2011 मॉडल की एक Swift VXI (पेट्रोल) उपलब्ध है जो सिर्फ 500 किलोमीटर तक चली है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है और इसका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश (UP) का है। ऑरेंज कलर में यह कार मौजूद है जिसकी डिमांड 1.94 लाख रुपये रखी है। कंपनी की तरफ से इस कार पर लोन और EMI की भी सुविधा मिलगी।
1.05 लाख में Alto 800
True Value पर आपको इस समय एक सिल्वर कलर में Maruti Alto 800 मिल जायेगी। गाड़ी एकदम साफ है। इसकी डिमांड 1.05 लाख रुपये है। यह 2016 का पेट्रोल मॉडल है इसमें CNG नही मिलेगी और इसकी डिमांड 1.05 लाख रूपये है। कार कुल 36,909 किलोमीटर तक चली है। True Value ने इस कार को verify भी किया है।
यह भी पढ़ें: अगर बीच रास्ते टायर हो जाए पंचर तो सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बदलें टायर
1.25 लाख में WagonR
अगर आप मारुति वैगन-आर खरीदने की सोच रहे हैं तो True Value पर आपको साल 2010 की Wagon R कार मिल जायेगी। यह कार कुल 91,337 किलोमीटर तक चली है। इसकी डिमांड 1.25 लाख रुपये तय की गई है। सिल्वर कलर में आपको यह कार मिलेगी और इसका रजिस्ट्रेशन Noida का है। इन कारों पर EMI से लेकर लोन तक की सुविधा मिलती है।
पुरानी कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
एक सेकंड हैंड कार खरीदते समय आपको उसके सभी पेपर्स की जांच करनी चाहिए। बिना चेक किये डील फाइनल न करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस को भी चेक करें। सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें। गाड़ी को चलाकर जरूर देख ले ताकि आपको अंदाजा लग जाएगा कि गाड़ी कही है या नहीं। अगर कार में कोई शोर सुनाई दे या इंजन से आवाज़ आये तो ऐसे डील न करें।
यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज के साथ आज लॉन्च होगी नई Swift, पहली बार मिलेगा हाइब्रिड इंजन
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines