Best Used Cars: दो लाख से सस्ती हुई कार तो बाइक पर क्यों सहें सर्दी की मार
Used Cars: अगर आप भी इस ठंड से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद किफायती कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 2 लाख रुपये से कम है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Best Used Cars: इस समय देश में ठंड बहुत ज्यादा ही पड़ रही है। ऐसे में टू-व्हीलर से जो लोग ऑफिस जाने वालों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। आजकल नई कार काफी महंगी हो हैं जबकि बजट सेगमेंट में आने वाली कारों को पसंद कर दिया है। अब ऐसे में ग्राहकों के पास सेकंड हैंड कार एक अच्छा ऑप्शन रह जाता है। अगर आप भी इस ठंड से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद किफायती कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 2 लाख रुपये से कम है।
कीमत: 1.99 लाख रुपये
2012 Maruti Suzuki Wagon R Lxi कार Spinny पर एक पुरानी वैगन मिल रही है। जिसकी डिमांड 1.99 लाख है। यह कार कुल 39,000 किलोमीटर तक चली है। यह कार ग्रे कलर में आपको मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे यह 3nd Owner कार है और इसमें थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लगा हुआ है। कार काफी साफ़-सुथरी है। इस कार पर आपको लोन और EMI का भी फायदा मिलेगा। 7,719 रुपये की EMI पर आप इस कार को खरीद सकते हैं। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए Spinny से संपर्क करें।

कीमत: 2 लाख
Spinny पर ही आपको एक और Used Wagon R मिल जाएगी जिसकी डिमांड 2 रुपये रखी है यह कार कुल 60,000 किलोमीटर तक चली है। इस पर कार पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लगा हुआ है। कार काफी साफ़-सुथरी है। इस कार पर आपको लोन और EMI का भी फायदा मिलेगा। 7,719 रुपये की EMI पर आप इस कार को खरीद सकते हैं। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए Spinny से संपर्क करें।
कीमत: 1.98 लाख
Maruti True Value पर एक साल 2011 की WagonR उपलब्ध है जिसकी कीमत 1.98 लाख रुपये है। यह कार कुल 71843 किलोमीटर अक चली हुई है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है। इसे आप वाइट कलर में खरीद सकते हैं। इस कार पर आपको लोन और EMI का भी फायदा मिलेगा। 5 कार की रियल तस्वीरें वेबसाइट पर आपको मिल जाएंगी। इस कार में ऑडियो सिस्टम आपको मिले जाएगा। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंज लगा है और यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस कार की ज्यादा जानकारी के लिए True Value से संपर्क कर सकते हैं।

सेकंड हैंड कार की फ़ाइनल डील करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। गाड़ी को स्टार्ट करके करें और अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल है तो आगे बढ़ें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागनने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है।
ऐसी डील न करें। गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: